फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला से फॉर्च्यूनर चोरी कर भागा चोर, अमृतसर में पुलिस से मुठभेड़, जवाबी फायरिंग में मारा गया

Wed, 09 Dec 2020 06:16 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

अमृतसर में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक वाहन चोर को मार गिराया है। मुठभेड़ मंगलवार देर रात जीटी रोड पर मानावाला टोल प्लाजा के पास हुई। मारे गए वाहन चोर का नाम इंद्रजीत सिंह है। वह होशियारपुर का रहने वाला बताया जा रहा है। इंद्रजीत सिंह ने जिस फॉर्च्यूनर गाड़ी से पुलिस पर गोलियां दागीं, वह गाड़ी भी चोरी की बताई जा रही है। 

विज्ञापन


इंद्रजीत इस गाड़ी को चुराकर हरियाणा के अंबाला से अमृतसर आ रहा था। अमृतसर देहात व पुलिस कमिश्नरेट को मिली जानकारी के बाद पुलिस ने टोल प्लाजा पर नाका लगाया। पुलिस ने गाड़ी को रुकने का इशारा किया। तभी इंद्रजीत ने पुलिसकर्मियों पर पहले गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की। इसके बाद पुलिस पर फायरिंग करने लगा। 


पुलिस ने जवाबी फायरिंग की तो वह घायल होकर गाड़ी में ही गिर गया। पुलिस कर्मचारियों ने उसे नजदीक के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस अधिकारी इस मुठभेड़ पर अभी चुप्पी साधे हुए हैं। जानकारी के अनुसार अंबाला पुलिस के सीआईए स्टाफ ने पंजाब पुलिस को यह जानकारी दी थी कि अंबाला से एक फॉर्च्यूनर गाड़ी चुराकर शातिर बदमाश पंजाब की तरफ भागा है। 
विज्ञापन


पुलिस ने सूचना मिलते ही अंबाला से तरनतारन तक जीटी रोड पर नाकेबंदी कर दी थी। लेकिन जीटी रोड पर लगे नाकों के बावजूद बदमाश पुलिस के हाथ नहीं चढ़ा। वहीं इंद्रजीत सिंह की तलाश में अमृतसर शहर और देहात पुलिस ने जीटी रोड पर स्थित मानावाला टोल प्लाजा के पास नाका लगाया था।

इंद्रजीत सिंह इस नाके को पार करने से पहले ही पुलिस के हत्थे चढ़ गया। जानकारी के अनुसार गाड़ी में पुलिस को दो मोबाइल फोन भी मिले हैं। एक फोन गाड़ी के मालिक का बताया जा रहा है। इस फोन की लोकेशन को ट्रेस कर अंबाला पुलिस ने अमृतसर पुलिस को इंद्रजीत की जानकारी दी थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें