फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेसबॉल से पीट-पीटकर सब्जी बेचने वाले की हत्या, 10 लोगों पर मामला दर्ज

Fri, 14 Jun 2019 01:05 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जीरा (फिरोजपुर)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

पुरानी तहसील कांपलेक्स के नजदीक दस लोगों ने एक सब्जी विक्रेता की बेसबॉल से बुरी तरह पीट-पीटकर हत्या कर दी। आरोपियों ने सब्जी विक्रेता को छुड़वाने आए एक राहगीर को भी बुरी तरह पीटा, जो गंभीर जख्मी हो गया। जख्मी को स्थानीय अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पुलिस पहुंच कर कार्रवाई शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


मृतक के पिता के बयान पर जीरा पुलिस ने सात लोगों को नामजद कर दस के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सतपाल मोगा निवासी घोड़ मोहल्ला जीरा ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि पुरानी तहसील कांपलेक्स के पास उसका बेटा सुनील कुमार (31) उर्फ सोनू और सतपाल की पत्नी ममता रानी की सब्जी की दुकान है। 

विज्ञापन

बुधवार देर शाम को जसपाल सिंह, गुरप्रीत सिंह, कर्ण कुमार, गोरा, रणजीत सिंह, सुखचैन सिंह, केसर समेत दस लोग सुनील की दुकान पर पहुंचे। उसे दुकान से बाहर घसीटकर बेसबॉल से पीटने लगे। सुनील को बुरी तरह जख्मी कर दिया। इसी दौरान एक राहगीर इंद्रजीत, सुनील को आरोपियों से छुड़वाने लगा तो आरोपियों ने उसे भी बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया। 

लोगों को इकट्ठा होते देख आरोपी वहां से भाग गए। खून से लथपथ सुनील को स्थानीय अस्पताल में दाखिल करवाया। जहां डॉक्टरों ने उसकी नाजुक हालत देखते हुए फरीदकोट के गुरुगोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

इस मामले की तफ्तीश कर रही सब इंस्पेक्टर शिमला रानी के मुताबिक सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। बताया जा रहा है आरोपियों की सुनील से रंजिश थी कि सुनील उन्हें क्षेत्र में बदनाम कर रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें