फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल में बच्चे को पानी में पिलाया यूरिन, आहत छात्र ने तीसरी मंजिल से लगाई छलांग, मामल दर्ज

Wed, 08 Aug 2018 09:38 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
डिफेंस कालोनी स्थित सेंट जोसेफ स्कूल में 8वीं के छात्र को स्कूल के छात्रों द्वारा पानी की बोतल में यूरिन पिलाने के मामले में आहत छात्र ने घर पहुंचकर तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी थी। घायल हालत में छात्र को अस्पताल में दाखिल कराया गया। पुलिस की ओर से कार्रवाई न होने पर मामला एससी कमीशन के पास पहुंच गया था। मंगलवार को एससी कमीशन के सदस्य छात्र से मिलने अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन


मामला एससी कमीशन के पास पहुंचते ही पुलिस ने सेंट जोसेफ स्कूल की श्रीकी शर्मा पत्नी पंकज कुमार, निवासी सूर्या एन्क्लेव के खिलाफ एससी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। एससी कमीशन ने पुलिस को आदेश दिए हैं कि इस मामले की रिपोर्ट जल्द वह कमीशन को सौंपें।  

पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित बच्चे की मां ने कहा कि उसका बेटा सेंट जोसेफ स्कूल, डिफेंस कालोनी में 8वीं में पढ़ता है। वह 3 अगस्त को स्कूल में गया था, जब बाथरूम तो कक्षा के बच्चों ने उसकी पानी वाली बोतल में पेशाब मिला दिया। जब वह कक्षा में वापस आया और पानी पिया तो कक्षा के बच्चों ने मजाक उड़ाया। जब इसकी शिकायत उसके बेटे ने मैडम श्रीकी शर्मा से की तो उसने उनके बेटे को ही डांटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


टीचर उनके बेटे को चौथी मंजिल पर बड़े प्रिंसिपल के दफ्तर में ले गई व बेटे को स्कूल से निकालने की धमकियां दी। जब बेटा स्कूल से घर आया तो उसने तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी, जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया। पुलिस ने बच्चे के बयान के आधार पर स्कूल की मैडम श्रीकी शर्मा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें