बवानीखेड़ा थाना पुलिस ने पूरे कक्ष का मुआयना करने के बाद आस-पास तथ्य जुटाने का प्रयास किया। कुछ सुराग हाथ लगे हैं जिनके आधार पर पुलिस जांच में जुटी है। फिलहाल पुलिस ने कंपनी के फील्ड ऑफिसर प्रदीप सूरी की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वहीं शिकायतकर्ता ने बताया कि एटीएम में 20 लाख 25 हजार रुपये थे।
पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में तलाश की तो एक सीसीटीवी की फुटेज मिली जिसमें देर रात 01:50 पर एक बोलेरो कैंपर गाड़ी जाते हुए नजर आ रही है। उसमें कुछ युवक सवार हैं। पुलिस को उम्मीद है कि ये ही एटीएम उखाड़ने वाले बदमाश हैं।
एसबीआई का यह एटीएम पिछले करीब 10 दिन से खराब था जिसे मंगलवार को ही ठीक किया गया। कंपनी के फिल्ड ऑफिसर प्रदीप सूरी ने बताया कि ठीक करने के दौरान नकदी चेक की तो उस समय 21 लाख 53 हजार रुपये थे। अब चेक किया तो उपभोक्ताओं ने करीब एक लाख 28 हजार रुपये इस एटीएम से निकाले हैं। यानी एटीएम में करीब 20 लाख 25 हजार रुपये की नकदी थी।
बदमाशों ने एटीएम उखाड़ा है। एजेंसी प्रतिनिधि की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। एटीएम में करीब 20 लाख 25 हजार रुपये बताए गए हैं। अभी कोई पुख्ता सबूत नहीं मिले हैं। एक जगह एक सीसीटीवी में टाटा कैंपर गाड़ी नजर आई है। संभवत: इसी गाड़ी से वारदात को अंजाम दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। -दिलबाग सिंह, एसएचओ बवानीखेड़ा थाना