फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में बेखौफ बदमाश, 20.25 लाख से भरा एटीएम ले गए उखाड़, जांच में जुटी पुलिस

Thu, 06 Dec 2018 12:00 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिवानी (हरियाणा)
विज्ञापन
एटीएम उखाड़कर ले गए बदमाश
विज्ञापन

हरियाणा के भिवानी जिले में स्थित बवानीखेड़ा में देर रात बदमाश एसबीआई के एटीएम को उखाड़ ले गए। एटीएम में 20 लाख 25 हजार रुपये की नकदी थी। एटीएम कक्ष में कोई कैमरा नहीं लगा था बल्कि मशीन के अंदर ही कैमरा और डीवीआर फिट थी जिसे बदमाश ले गए। वारदात रात करीब दो बजे की है। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी खंगाले तो एक सीसीटीवी में एक टाटा कैंपर गाड़ी नजर आई है। पुलिस को उम्मीद है कि ये ही बदमाशों की गाड़ी है। पुलिस ने एटीएम का ठेका लेने वाली एजेंसी के प्रतिनिधि की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


एक माह में एटीएम उखाड़ने की यह दूसरी वारदात है। बवानीखेड़ा के बाजार में बाबा कमालनाथ मंदिर के नजदीक स्थित एसबीआई एटीएम को बदमाशों ने देर रात करीब पौने दो बजे उखाड़ लिया। एटीएम कक्ष के मुख्य गेट के शीशे भी टूटे हुए थे। संभवत: एटीएम को गाड़ी से बांधकर उखाड़ने के दौरान ही ये टूटे हो। वारदात का पता सुबह लगा। इस एटीएम पर कोई सुरक्षा कर्मी नहीं था। सूचना के बाद बैंक अधिकारी और एटीएम का ठेका लेने वाली एजेंसी के प्रतिनिधि मौके पर पहुंचे। 

विज्ञापन

बवानीखेड़ा थाना पुलिस ने पूरे कक्ष का मुआयना करने के बाद आस-पास तथ्य जुटाने का प्रयास किया। कुछ सुराग हाथ लगे हैं जिनके आधार पर पुलिस जांच में जुटी है। फिलहाल पुलिस ने कंपनी के फील्ड ऑफिसर प्रदीप सूरी की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वहीं शिकायतकर्ता ने बताया कि एटीएम में 20 लाख 25 हजार रुपये थे। 

पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में तलाश की तो एक सीसीटीवी की फुटेज मिली जिसमें देर रात 01:50 पर एक बोलेरो कैंपर गाड़ी जाते हुए नजर आ रही है। उसमें  कुछ युवक सवार हैं। पुलिस को उम्मीद है कि ये ही एटीएम उखाड़ने वाले बदमाश हैं।  

एसबीआई का यह एटीएम पिछले करीब 10 दिन से खराब था जिसे मंगलवार को ही ठीक किया गया। कंपनी के फिल्ड ऑफिसर प्रदीप सूरी ने बताया कि ठीक करने के दौरान नकदी चेक की तो उस समय 21 लाख 53 हजार रुपये थे। अब चेक किया तो उपभोक्ताओं ने करीब एक लाख 28 हजार रुपये इस एटीएम से निकाले हैं। यानी एटीएम में करीब 20 लाख 25 हजार रुपये की नकदी थी।

बदमाशों ने एटीएम उखाड़ा है। एजेंसी प्रतिनिधि की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। एटीएम में करीब 20 लाख 25 हजार रुपये बताए गए हैं। अभी कोई पुख्ता सबूत नहीं मिले हैं। एक जगह एक सीसीटीवी में टाटा कैंपर गाड़ी नजर आई है। संभवत: इसी गाड़ी से वारदात को अंजाम दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। -दिलबाग सिंह, एसएचओ बवानीखेड़ा थाना 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें