फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विचाराधीन कैदी संग बस से उतरे पुलिसवाले, पिस्तौल दिखा फिल्मी स्टाइल में ले उड़े आई-20 सवार

Tue, 25 Jun 2019 12:32 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजपुर (पंजाब)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

पिस्तौल के बल पर विचाराधीन कैदी को उसके चार साथी छुड़ा ले गए। घटना सोमवार की दोपहर सवा एक बजे तलवंडी भाई चौक पर उस समय घटित हुई, जब मुक्तसर जाने के लिए आरोपी के साथ पुलिस टीम बस बदलने के लिए नीचे उतरी थी। कैदी के पुलिस कस्टडी से फरार होने के बाद जिले में पुलिस को हाई अलर्ट कर दिया गया है।    

विज्ञापन


फरार होने वाले विचाराधीन कैदी की पहचान जसबीर सिंह निवासी दस्सोवाल थाना बलटोहा जिला तरनतारण के रूप में हुई। वह 2 अक्टूबर 2018 में मुक्तसर में दर्ज हुए मुकदमे में आरोपी है और इन दिनों लुधियाना जेल में बंद था।

सोमवार को उक्त मामले की सुनवाई के लिए आरोपी को लुधियाना पुलिस के एएसआई अजमेर सिंह व हवलदार की टीम पीआरटीसी की बस से लुधियाना से तलवंडी भाई चौक पर पहुंचे। यहां से पुलिस टीम आरोपी के साथ मुक्तसर की बस पकड़कर आगे जाने वाली थी।
विज्ञापन


पुलिस बस का इंतजार कर रही थी कि तभी जसबीर सिंह के चार साथी सफेद रंग की आई-20 कार पीबी 08, 7779 में आए और पिस्तौल के बल पर पुलिस से उसे छुड़ाकर अपने साथ ले गए। आरोपी तलवंडी भाई चौक से मक्खू की ओर अपने साथियों के साथ फरार होने में सफल रहे। 

बताया जा रहा है कि लुधियाना पुलिस के एएसआई व हवलदार को सीआईए स्टाफ पूछताछ के लिए लाया गया है। तलवंडी भाई थाने के प्रभारी गुरदयाल सिंह ने कहा कि वह घटना की जांच कर रहे है। फिलहाल वह इसी संबंध में लुधियाना जा रहे है। उन्होंने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस को हाई अलर्ट पर रखा गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें