फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू कार ने ली एक की जान, तीन गंभीर

Fri, 31 Jan 2014 09:18 PM IST
मोहाली/ लांडरां/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
लांडरां स्थित सीजीसी कॉलेज के पास बेकाबू कार की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन


तीन लोग जख्मी हो गए। मृतक अर्पित सूद (22) तंगोरी कॉलेज का छात्रा था। वह लांडरा कॉलेज अपने एक दोस्त को छोड़ने के लिए अपनी कार से उतर रहा था तो पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार सफेद रंग की डस्टर कार ने अर्पित सूद को अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन


इस दौरान कार अर्पित सूद को काफी दूर घसीट कर ले गई। इसके बाद डस्टर कार आगे से आ रही एक फोर्ड फीगो से टकरा गई।

अर्पित सूद के खाई में गिरकर मौत हो गई। कार ने दो अन्य कारों को भी अपने चपेट में लिया। इसमें तीन विद्यार्थी गंभीर रूप में घायल हो गए। जिन्हें निजी अस्पताल में भरती करवाया गया है।
विज्ञापन


घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि कार चालक ने नशा किया हुआ था। लोगों ने आरोप लगाया कि मौके पर मौजूद पुलिस मुलाजिमों ने कार चालक को भगा दिया।

थाना सोहाना ने गाड़ियों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें