फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab News: कनाडा में होशियारपुर के दो युवकों की मौत, एक की डूबने और दूसरे की बीमारी ने ली जान

Thu, 10 Aug 2023 12:11 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर (पंजाब)

सार

होशियारपुर जिले के ही गांव सीकरी के एक युवक की कनाडा में झील में डूबने से मौत हो गई। टांडा के सीकरी गांव का युवक अकाशदीप करीब पांच साल पहले स्टडी वीजा पर कनाडा गया था।
विज्ञापन
सचिन और आकाशदीप की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के होशियारपुर जिले के गांव कोठी निवासी सचिन भाटिया (26) की कनाडा में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तेज बुखार के बाद सचिन की तबीयत ज्यादा बिगड़ गई। इसके बाद उसकी मौत हो गई। सचिन भाटिया पिछले चार साल से कनाडा में रह रहा था। बेटे की मौत की खबर से परिवार में शोक की लहर है। मृतक के पिता बिशन दास ने बताया कि सचिन दो बहनों का इकलौता भाई था। सचिन उच्च शिक्षा ग्रहण करने 2019 में कनाडा गया था। 

विज्ञापन


बाद में 2019 में ही उसकी बहन सुशील कुमारी भी कनाडा पढ़ने पहुंचीं। दोनों एक साथ रहते थे। सचिन ने फोन पर पिता को तबीयत खराब होने की बात कही थी। पिता ने सचिन को जांच कराने और दवा लेने की सलाह दी थी। हालांकि आठ अगस्त की रात को सचिन की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। बेटी सुशील कुमारी ने भाई की मौत की खबर पिता को दी। 

पीआर मिलने की खुशी मना रहे युवक की झील में डूबने से मौत

होशियारपुर जिले के ही गांव सीकरी के एक युवक की कनाडा में झील में डूबने से मौत हो गई। टांडा के सीकरी गांव का युवक अकाशदीप करीब पांच साल पहले स्टडी वीजा पर कनाडा गया था। करीब 10 दिन पहले ही उसे कनाडा की परमानेंट रेसिडेंटशिप (पीआर) मिली थी। इसे लेकर जश्न मनाने के लिए वह अपने कुछ दोस्तों के साथ चार दिन पहले कनाडा के ओन्टारियो प्रांत के पोर्ट पेरी झील गया था, जहां एक हादसे में वह डूब गया। भरसक कोशिशों के बाद दो दिन पहले उसकी लाश झील से मिली। मृतक 27 साल का बताया जा रहा है। आकाशदीप की मां जतिंदर कौर अपने माता-पिता के पास ही रहती हैं। आकाशदीप उनका इकलौता बेटा था।

डूबने से पांचवी कक्षा के बच्चे की मौत

उधर, मानसा जिले के गांव चकेरियां के एक 11 साल के बच्चे की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार व गांव में शोक का माहौल है। मृतक बच्चा पांचवी कक्षा का विद्यार्थी था। जानकारी के अनुसार गांव चकेरियां का जसप्रीत सिहं अपने साइकिल पर मानसा के सुए पर किसी दोस्त के साथ पहुंचा था। इसके बाद चकेरियां सड़क पुल से सुए में छलांग लगा दी। तैरना न आने की वजह से वह डूब गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें