पिता भी तस्कर, अभी जेल में बंद
तस्कर जशनप्रीत सिंह का पिता हरनेक सिंह भी तस्कर है। उसके खिलाफ तस्करी के सात मामले दर्ज हैं और इन दिनों वह फरीदकोट की जेल में 14 वर्ष की सजा काट रहा है। जशनप्रीत सिंह का एक भाई हरविंदर सिंह कनाडा में रहता है। जशनप्रीत सिंह के साथ पकड़ा गया गुरजंट सिंह खडूर साहिब हल्के के गांव जियोबाला का निवासी है। डेढ़ साल पहले जशनप्रीत सिंह के संपर्क में आया था।
विधायक बोले- मेरा कोई वास्ता नहीं
खेमकरण हलके के विधायक सरवन सिंह धुन्न ने कहा कि हेरोइन समेत पकड़ा गया जशनप्रीत सिंह मेरे ताया जी का पोता है। वह क्या करता है, इससे साथ मेरा कोई वास्ता नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार नशे के खिलाफ काम कर रही है। ऐसे में नशा बेचने वालों से कोई लिहाज नहीं होगा।
पाकिस्तानी ड्रोन से गिराई दो किलो हेरोइन बरामद
उधर, ममदोट ब्लॉक के अंतर्गत गांव चक भंगेवाला में पाकिस्तानी ड्रोन से गिराई गई दो किलो हेरोइन मिली है। बीएसएफ अधिकारी के मुताबिक सीमा पर तैनात 136 बटालियन के चेकपोस्ट धुंधी के पार शाम 4:15 बजे सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इस दौरान सीमा पर लगी कंटीली तार से 700 मीटर पीछे दो पैकेट मिले।