फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hoshiarpur News: अमेरिका में दर्दनाक हादसा, दो ट्रेलर भिड़े, दसूहा के दो युवकों की मौत से मचा कोहराम

Fri, 08 Mar 2024 08:34 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, दसूहा (पंजाब)

सार

अमेरिका में एक दर्दनाक सड़क हादसे में होशियारपुर जिले के दो युवकों की जान चली गई। मौत की सूचना आते ही पूरे परिवार में कोहराम मच गया। दोनों एक ही गांव के रहने वाले थे और अमेरिका में ट्रेलर चलाते थे। कैलिफोर्निया से न्यू मैक्सिको जाते वक्त दोनों हादसे का शिकार हो गए।
विज्ञापन
दोनों युवकों की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के होशियारपुर जिले के दसूहा उपखंड के टेरकियाना गांव के दो युवकों की अमेरिका में दुर्घटना में मौत हो गई। वे दो साल पहले जीविकोपार्जन के लिए अमेरिका गए थे। मृतकों में से एक की पहचान सुखजिंदर सिंह (23) पुत्र सरूप सिंह के रूप में हुई है। दूसरा युवक सिमरनजीत सिंह (23) पुत्र रविंदर सिंह परिवार का इकलौता बेटा था।

विज्ञापन


दोनों युवक अमेरिका में एक साथ ट्रेलर चलाते थे और कैलिफोर्निया से न्यू मैक्सिको जा रहे थे। जब वे हाईवे नंबर 144 पर पहुंचे तो गलत साइड से आ रहे ट्रेलर से हादसा हो गया। यह हादसा इतना भयानक था कि करीब छह घंटे की मशक्कत के बाद उन्हें बुरी तरह क्षतिग्रस्त ट्रेलर से बाहर निकाला जा सका। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सुखजिंदर तीन बहनों का इकलौता भाई था और उसके पिता किसान हैं। सिमरनजीत सिंह के पिता भी एक कृषक हैं। सिमरनजीत उनका इकलौता बेटा था।

परिजनों के मुताबिक गुरुवार रात उन्हें फोन आया कि एक हादसे में दोनों की मौत हो गई है। इसके बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं, परिजन और ग्रामीण केंद्र सरकार और पंजाब सरकार से मांग कर रहे हैं कि मृतकों के पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव लाया जाए ताकि वे अपने बेटों का अंतिम संस्कार अपने हाथों से कर सकें और उनके अंतिम दर्शन कर सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें