फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमसीएम कॉलेज के बाहर से लड़की दिनदहाड़े किडनैप, दो गिरफ्तार

Fri, 17 Nov 2017 09:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
अपहरण - फोटो : Getty
विज्ञापन
सेक्टर-36 स्थित एमसीएम कॉलेज में बीए फर्स्ट ईयर की छात्रा को कॉलेज के बाहर से अपहरण करने के आरोपी पानीपत निवासी विक्रांत और यश को थाना पुलिस ने एक दिन का रिमांड समाप्त होने पर वीरवार को जिला अदालत में पेश किया।
विज्ञापन


पुलिस की ओर से उनका और रिमांड न मांगने पर जिला अदालत ने दोनों आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में बुड़ैल जेल भेज दिया। इससे पहले पुलिस ने दोनों आरोपियों को सोलन से गिरफ्तार किया था। दोनों के खिलाफ छात्रा की शिकायत पर थाना पुलिस ने अपहरण, छेड़छाड़ और आपराधिक साजिश की धाराओं के तहत केस दर्ज किया था।

पुलिस में दी शिकायत में छात्रा ने कहा था कि मंगलवार दोपहर करीब दो बजे वह कॉलेज से बाहर निकली थी। वहां उसे विक्रांत और उसका दोस्त यश मिले। वह विक्रांत को पहले से जानती है। पहले दोनों बातचीत करने लगे। इसके बाद विक्रांत और यश ने जबरन उसे कार में बैठा लिया। वह उसका अपहरण कर कार में ले गए। रास्ते में उन्होंने उससे छेड़छाड़ भी की। काफी विरोध करने के बाद दोनों आरोपी उसे हल्लोमाजरा लाइट प्वाइंट पर छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन


उसने इसकी सूचना पुलिस को दी थी। शिकायत के आधार पर सेक्टर-36 थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुुरू की। दोनों के मोबाइल की लोकेशन सोलन मिली तो उनकी गिरफ्तारी के लिए एक पुलिस टीम वहां भेजी गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को वहां एक होटल से गिरफ्तार कर लिया था। वीरवार को दोनों को एक दिन का रिमांड समाप्त होने पर अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें