फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में थार का कहर: पुलिस वाले का बेटा दौड़ा रहा था थार; रेड लाइट पर बाइक को उड़ाया, दो शिक्षकों की मौत

Wed, 25 Feb 2026 07:46 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मनीमाजरा

सार

Chandigarh Accident: चंडीगढ़ में 18 साल का युवक तेज रफ्तार थार दौड़ा रहा था। रेड लाइट पर थार ने बाइक सवार दो शिक्षकों को जबरदस्त टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौत हो गई। 
विज्ञापन
आरोपी की थार। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ में एक बार फिर से तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। कलाग्राम लाइट प्वाइंट पर मंगलवार देर रात तेज रफ्तार थार की टक्कर से बाइक सवार दो व्यक्तियों की मौत हो गई। दोनों उत्तर प्रदेश के सहारनपुर की हकमशाह कॉलोनी मदरसे और छुटमल पुर मदरसे में पढ़ाने वाले शिक्षक थे। हादसे के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया, लेकिन वाहन के नंबर नोट होने के आधार पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। वाहन चालक 18 का युवक की अरमान है। उसके पिता के चंडीगढ़ पुलिस हवलदार हैं, जोकि चंडीगढ़ पुलिस के सेक्टर -9 स्थित मुख्यालय में तैनात है।

विज्ञापन


मृतकों की पहचान मूल रूप से सहारनपुर थाना मंडी निवासी गुलशेर अली (46) और अब्दुल सुभान (44) के रूप में हुई है। दोनों 21 फरवरी को सहारनपुर से सप्लेंडर बाइक पर चंडीगढ़ आए थे, जोकि सेक्टर-26 में अपने रिश्तेदार के घर ठहरे हुए थे।

जानकारी के अनुसार मंगलवार रात करीब 11 बजे दोनों पंचकूला से अपना काम खत्म करके अपने रिश्तेदार के घर जा रहे थे। जैसे ही वे कलाग्राम लाइट प्वाइंट पर पहुंचे, वहां रेड लाइट होने की वजह से रुक गए। तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार थार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में गुलशेर अली की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों की मदद से गंभीर रूप से घायल अब्दुल सुभान को पीजीआई ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


दोनों सहारनपुर में शिक्षक थे और मदरसे में बच्चों को पढ़ाते थे। गुलशेर अली के पांच और अब्दुल सुभान के चार बच्चे हैं, जो सहारनपुर में ही रहते हैं। मामले में मनीमाजरा थाना पुलिस ने सेक्टर-22 निवासी 18 वर्षीय आरोपी अरमान को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद दोनों शव परिजनों को सौंप दिए गए। शव लेकर परिजन देर शाम सहानपुर चले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें