हरियाणा कांग्रेस प्रवक्ता की हत्या का आरोपी
पुलिस ने बताया कि हरियाणा कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता विकास चौधरी की हत्या के मामले में भी विकास आरोपी है। साल 2019 में यह घटना हुई थी। इनके अलावा गुरुग्राम के चर्चित हत्याकांड विकास दुरेजा की हत्या मामले में भी आरोपी है। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में संजय प्रधान, जालंधर युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुखमीत सिंह और पंजाब के बठिंडा में दोहरे हत्याकांड में भी आरोपी है।
संदीप के इन हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है पुलिस
इस मामले में पुलिस हरियाणा के गैंगस्टर कौशल चौधरी, संगरूर जेल में फतेह सिंह व अमित डागर और सिमरनजीत सिंह उर्फ जुझार सिंह निवासी माधोपुर (यूपी) को गिरफ्तार कर चुकी है। सूत्रों के मुताबिक गैंगस्टर पुनीत शर्मा की लोकेशन भी पहले विकास के साथ थी मगर दो हफ्ते से लोकेशन साउथ में आ रही थी। जालंधर पुलिस की एक टीम पुनीत पीछे लगी हुई है। गैंगस्टर पुनीत शर्मा, नरिंदर शारदा उर्फ लल्ली, हरप्रीत सिंह और हैरी की तलाश जारी है। जालंधर की टीम का नेतृत्व कर रहे एसपी कंवलप्रीत सिंह चाहल दोनों अपराधियों से दिल्ली में ही पूछताछ कर रहे हैं।
कनाडा में बैठे सनावर ढिल्लों ने रची थी संदीप की हत्या की साजिश
नेशनल कबड्डी फेडरेशन ऑफ ओंटारियो के किंगपिन सनोवर ढिल्लों ने संदीप को अपने क्लब से जुड़ने के लिए कहा था। मगर संदीप मेजर लीग कबड्डी से जुड़े थे। मेजर लीग जेल में बंद जग्गू भगवानपुरिया के संरक्षण में चल रही थी। सनोवर ढिल्लों ने एनआरआई सुखविंदर सिंह (मोगा) उर्फ सुक्खा दुनेके के जरिये बात की थी, पर बात नहीं बनी।
संदीप की हत्या की साजिश कनाडा के कबड्डी माफिया सनोवर ढिल्लों ने एनआरआई सुखविंदर सिंह (मोगा), मलयेशिया के जगजीत गांधी निवासी डेहलों (लुधियाना) के साथ रची थी। तीनों साजिशकर्ता विदेश में हैं जबकि चौथा आरोपी गौरव कत्याल निवासी खुड्डा लाहौरा (चंडीगढ़) आर्मेनिया की जेल में बंद है। 5वें साजिशकर्ता अमृतसर के प्रीतम एनक्लेव के सरवन सिंह के घर में छापा मारकर प्वाइंट 12 बोर की राइफल व 18 कारतूस बरामद किए जा चुके हैं। गिरफ्तार आरोपियों ने माना था कि दुनेके के कहने पर जुझार ने फतेह संग मिलकर संदीप की हत्या की साजिश रची थी।
जालंधर के एसएसपी देहात स्वप्न शर्मा ने बताया कि संदीप नंगल की हत्या के आरोपियों की दिल्ली में गिरफ्तारी हुई है। इससे ज्यादा जानकारी अभी नहीं दी जा सकती। क्योंकि इनसे कई अहम खुलासे होने की उम्मीद है।