फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar: हवाई फायरिंग कर लूटी कार, जंडियाला में हुई वारदात, पुलिस ने पीछा कर एक लुटेरे को पकड़ा, दूसरा फरार

Sun, 30 Apr 2023 01:01 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला निवासी जसबीर सिंह अपने पिता शमशेर सिंह के साथ अमृतसर काम से आया था। इस दौरान जंडियाला के पास बाथरूम जाने के लिए कार रोकी। 
इस  दौरान दो लुटेरे वहां पहुंचे और एक ने जसबीर सिंह पर पिस्तौल तान दी।
 
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : demo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमृतसर के जंडियाला थाना क्षेत्र में दो लुटेरों ने गोलियां चलाकर दो लोगों से कार लूट ली और फरार हो गए। पता चलने पर पुलिस ने पीछा करके ब्यास के पास एक लुटेरे को दबोच लिया। वहीं एक लुटेरा पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। आशंका है कि पिछले दिनों इलाके में हुई लूटपाट की वारदात को इसी गिरोह के सदस्य अंजाम दे रहे थे। फिलहाल गिरफ्तार आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है। इसके साथ ही पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए भी छापामारी कर रही है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला निवासी जसबीर सिंह अपने पिता शमशेर सिंह के साथ अमृतसर काम से आया था। इस दौरान जंडियाला के पास बाथरूम जाने के लिए कार रोकी। 
इस  दौरान दो लुटेरे वहां पहुंचे और एक ने जसबीर सिंह पर पिस्तौल तान दी। जब जसबीर ने आरोपियों का मुकाबला करने का प्रयास किया तो एक लुटेरे ने हवा में फायर कर दिया। इससे दोनों पीछे हट गए। इसके बाद लुटेरे उनकी कार लूटकर ब्यास की तरफ भाग गए। रास्ते में लुटेरों ने दो कारों को भी टक्कर मार दी। लोगों ने जंडियाला पुलिस को जानकारी दी। तुरंत पुलिस ने कंट्रोल रूम पर मैसेज फ्लैश करवाया और लुटेरों का पीछा किया। ब्यास के पास पुलिस ने दोनों को घेर लिया। हालांकि एक लुटेरा पुलिस को गच्चा देकर फरार होने में कामयाब हो गया। दूसरे को पुलिस ने काबू कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें