चंडीगढ़ में आठ महीने की मासूम के साथ एक युवक ने दुराचार कर डाला। आरोपी ने घिनौनी हरकत को उस समय अंजाम दिया जब बच्ची की मां उसे किसी जानकार के यहां छोड़कर काम पर चली गई। इस दौरान आरोपी ने जानकार को रुपये का लालच देकर बाजार भेज दिया और बच्ची के साथ रेप कर डाला। पुलिस ने आरोपी संजय (35) को गिरफ्तार कर लिया है। वह मूलरूप से बिहार का रहने वाला है।
बच्ची की मां कोठियों में काम करती है। शनिवार शाम वह बच्ची को किसी जानकार लड़के के हवाले कर काम पर चली गई। इस दौरान आरोपी ने लड़के की गोद में बच्ची को देखा तो उसके पास पहुंच गया। उसने लड़के को 50 रुपये देकर बाजार खाने पीने भेज दिया और बच्ची को ले लिया। इसके बाद आरोपी बच्ची को एक घर में ले गया और उसके साथ दुराचार कर डाला। थोड़ी देर बाद उसके परिजन लौटे तो बच्ची को बिलखते देखा। फौरन मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने पोक्सो एक्ट व अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
चाइल्ड हेल्प लाइन वालों ने की काउंसलिंग
दरिंदगी की सूचना मिलते ही चाइल्ड हेल्प लाइन भी मौके पर पहुंच गई। इसके बाद उन्होंने मासूम बच्ची के परिजनों की काउंसलिंग की। इसके अलावा वहां पर अन्य लोगों से भी पूछताछ की गई।
कबाड़ी का काम करता है आरोपी
रेप की सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस की टीम ने आरोपी को उसी के एरिया से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया कि आरोपी दो दिन पहले बिहार से आया था। आरोपी चंडीगढ़ में कबाड़ी का काम करता है।