फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tarn Taran News: श्री गोइंदवाल साहिब केंद्रीय जेल में भिड़े कैदी, एक का अंगूठा कटा, अस्पताल भेजा गया

Thu, 01 Jun 2023 09:34 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन (पंजाब)

सार

हमले की सूचना मिलने के बाद जेल प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई की और मामले को शांत करवाया। घायल हालत में सतनाम सिंह को अमृतसर के गुरु नानक देव जी अस्पताल भेजा गया है। इस घटना के बाद थाना श्री गोइंदवाल साहिब की पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के तरनतारन जिले में स्थित श्री गोइंदवाल साहिब केंद्रीय जेल में दो कैदियों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। इस दौरान एक कैदी का अंगूठा कट गया। जेल प्रशासन ने घायल कैदी को अमृतसर के गुरु नानक देव जी अस्पताल भेजा है।

विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार केंद्रीय जेल में कैदी सतनाम सिंह निवासी लोहारका कलां की तलवरिंदर सिंह उर्फ जग्गी के साथ किसी बात पर झगड़ा हो गया। झगड़ा इतना बढ़ गया कि तलविंदर सिंह ने तेजधार हथियार से सतनाम सिंह पर हमला कर दिया और उसके हाथ का अंगूठा काट दिया।

हमले की सूचना मिलने के बाद जेल प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई की और मामले को शांत करवाया। घायल हालत में सतनाम सिंह को अमृतसर के गुरु नानक देव जी अस्पताल भेजा गया है। इस घटना के बाद थाना श्री गोइंदवाल साहिब की पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें