थाना धारीवाल के अधीन गांव फज्जूपुर के श्मशान घाट के नजदीक खेतों में दो व्यक्तियों की हत्या कर दी गई। सूचना मिलने पर एसपी (देहात) हरविंदर सिंह संधू, डीएसपी कुलविंदर सिंह विर्क, डीएसपी राजेश कक्कड़ मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू की। इस संबंध में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्जकर लिया है। मृतकों की पहचान शाम लाल और स्टीफन के रुप में हुई है।
तरलोक सिंह पुत्र हरनाम सिंह निवासी गांव लेहल ने पुलिस को सूचना दी कि गांव फज्जूपुर के श्मशान घाट में बने एक धार्मिक स्थान पर लक्ष्मण दास और उसका परिवार पिछले करीब 40 साल से रहता था। परंतु लक्ष्मण दास और उसकी पत्नी की मौत हो जाने के बाद उनका लड़का शाम लाल (35) श्मशान घाट में रहता था।