जींद में सड़क हादसे में दो लोगों की मौत
कैंटर से टकराने के बाद सूमो की वो हालत हो गई कि देखने वालों का दिल दहल गया। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और 11 गंभीर रूप से घायल। हादसा हरियाणा के जींद में हुआ।
शुक्रवार सुबह हांसी रोड पर ईक्कस गांव के पास एक टाटा-सूमा जीप और कैंटर के बीच हुई है। टक्कर लगने के बाद टाटा सूमो बुरी तरह से पिचक गई। हादसे की वजह मोड़ और दोनों वाहनों की तेज रफ्तार बताई जा रही है।
आसपास के लोगों ने हादसे की सूचना तुरंत पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शवों को कब्जे में लिया। वहीं लोगों ने बचाव अभियान चलाते हुए घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
रिश्तेदार की मौत का शोक मनाकर लौट रहे थे
जींद में सड़क हादसे में दो लोगों की मौत
हादसे में घायल हुए अंगूरी, कपूरी, इकबाल व सतपाल नामक दो व्यक्तियों समेत सभी घायलों को सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है। घायलों में 6 महिलाएं भी शामिल हैं।
डिप्टी सिविल सर्जन राजेश भोला ने बताया कि दो को गंभीर हालत के मद्देनजर पीजीआईएमएस रोहतक के लिए रैफर कर दिया गया, जबकि बाकी का उपचार चल रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक हिसार जिले के किरोड़ी गांव के ये निवासी सोनीपत जिले के गांव बढ़ी बिंदरौली में अपने किसी रिस्तेदार की मौत पर शोक व्यक्त करने के लिए जा रहे थे।
गांव ईक्कस के समीप तीखे मोड़ पर संतुलन बिगड़ जाने के चलते सामने से आ रहे कैंटर के साथ टक्कर हो गई। इस हादसे में टाटा सूमो चालक समेत दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गाड़ी में सवार बाकी सभी 11 लोग घायल हो गए।