फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khanna News: जाली करंसी गिरोह का भंडाफोड़, 14.20 लाख की नकली मुद्रा मिली, राजस्थान से दो गिरफ्तार

Wed, 19 Apr 2023 07:48 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, खन्ना (पंजाब)

सार

पूछताछ के दौरान कमलजीत सिंह की जेब से 17500 रुपये की जाली करंसी मिली। उन्होंने बताया कि जाली करंसी राजस्थान के रहने वाले मदन लाल व मनोज कुमार के पास से लाते थे। 
विज्ञापन
प्रेसवार्ता करतीं खन्ना की एसएसपी अमनीत कौंडल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खन्ना पुलिस ने जाली करंसी तैयार करने वाले अंतरराष्ट्रीय गिरोह के दो लोगों को पकड़ा है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मनोज कुमार व मदन लाल निवासी राजस्थान के रूप में हुई है। आरोपियों के कब्जे से 14 लाख 20 हजार रुपये की जाली करंसी, लैपटॉप, प्रिंटर और कागज बरामद किया गया है। प्रेसवार्ता में खन्ना की एसएसपी अमनीत कौंडल ने अहम जानकारी दी। 

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि 13 अप्रैल को सदर थाना की पुलिस खन्ना जीटी रोड पर आने जाने वाले वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान दो लोगों कमलजीत सिंह व हनी सिंह निवासी माछीवाड़ा पैदल खन्ना की ओर आ रहे थे। उनके पास एक बैग था। शक के आधार पर जब उन्हें रोककर तलाशी ली तो उनके कब्जे से 67 हजार 500 रुपये की जाली करंसी मिली है। उन्हें मौके पर से ही गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर किया गया। 

पूछताछ के दौरान कमलजीत सिंह की जेब से 17500 रुपये की जाली करंसी मिली। उन्होंने बताया कि जाली करंसी राजस्थान के रहने वाले मदन लाल व मनोज कुमार के पास से लाते थे। 
विज्ञापन


इसके बाद अदालत से वारंट हासिल कर इन दोनों आरोपियों को राजस्थान से खन्ना लाया गया। मनोज कुमार निवासी राजस्थान इस गिरोह का सरगना है। मनोज कुमार पर राजस्थान में पहले भी जाली करंसी का एक मुकदमा दर्ज हो चुका है। एसएसपी ने बताया कि यह लोग पिछले एक साल से जाली करंसी का काम कर रहे थे। अभी सिर्फ इतना ही पता चला है कि राजस्थान और पंजाब में ये जाली नोट का काम कर रहे थे। एसएसपी ने बताया कि सभी की उम्र 20 साल के करीब है और पढ़े-लिखे भी नहीं हैं। ये लोग 10 हजार के असली नोट देकर करीब 30,000 की जाली करंसी लेते थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें