फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा: सोनीपत में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, चरखी दादरी में कंटेनर ने ली चालक की जान

Sun, 17 Sep 2023 01:19 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत/चरखी दादरी (हरियाणा)

सार

हरियाणा के सोनीपत और चरखी दादरी जिले में सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। सोनीपत में हादसा राष्ट्रीय रामार्ग-44 पर हुआ। इसमें एक युवक की मौत हुई है और दो साथी घायल हैं। चरखी दादरी में कंटेनर से खड़े ट्रक को टक्कर मार दी। इसमें टायर के नीचे आने से चालक की मौत हो गई।
विज्ञापन
सोनीपत में हादसे के बाद पहुंची पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के सोनीपत में राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर बहालगढ़ के पास ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई और उसके दो साथी घायल हो गए। ट्रक चालक ने घटनास्थल पर खड़ी एक कार को भी टक्कर मार दी। घायल बाइक सवार युवकों को बहालगढ़ रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवक दिल्ली से पराठे खाने मुरथल ढाबे पर आ रहे थे। इससे पहले ही वह हादसे का शिकार हो गए। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल भिजवा दिया है। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


दिल्ली के त्रिलोकपुरी निवासी अभिषेक ने बहालगढ़ थाना पुलिस को बताया कि वह शनिवार रात को अपने दोस्त केशव पुरम निवासी हिमांशु और दिल्ली-9 के गांव धीरपुर निवासी गौरव के साथ बाइक से मुरथल पराठे खाने आ रहे थे। बाइक को हिमांशु चला रहा था। जब वह बहालगढ़ फ्लाईओवर से पहले रॉयल ढाबा के सामने पहुंचे तो एक कार सड़क किनारे खड़ी थी। हिमांशु ने कार के एक तरफ से बाइक निकालने का प्रयास किया तो इसी दौरान पीछे से एक ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। ट्रक ने कार को भी टक्कर मारी। हादसे में हिमांशु की मौके पर ही मौत हो गई। उसे और गौरव को काफी चोट आई है। राहगीरों ने घायलों को बहालगढ़ रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

कंटेनर ने खड़े ट्रक को मारी टक्कर, चालक की मौत

उधर, चरखी दादरी जिले में एनएच 152-डी पर एक कंटेनर ने साइड से ट्रक को टक्कर मार दी। हादसे में ट्रक चालक की टायर के नीचे आने से मौत हो गई। मृतक की पहचान राजस्थान के बूंदी जिले के गांव अकतासा निवासी बाबूलाल के रूप में हुई। सदर थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है और क्लीनर के बयान पर कंटेनर चालक पर केस दर्ज कर लिया।

क्लीनर अकतासा निवासी लोकेश ने बताया कि वो और बाबूलाल ट्रक में सवार होकर एनएच 152-डी से गुजर रहे थे। जब वह दादरी क्षेत्र में पहुंचे तो ट्रक में कोई तकनीकी खराबी आ गई। इसके चलते बाबूलाल ने ट्रक को साइड में खड़ा कर दिया और जांच करने लगा।

विज्ञापन


इसी दौरान एक तेज रफ्तार कंटेनर आया और ड्राइवर साइड से ट्रक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाबूलाल ट्रक के टायर के नीचे आ गया और उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद सदर थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची। वहीं आरोपी चालक मौके पर कंटेनर छोड़कर फरार हो गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें