फिरोजपुर में दो सड़क हादसों में एक रेलकर्मी और सेंट्रल जेल वार्डर की मौत हो गई। थाना कुलगढ़ी व घल्लखुर्द पुलिस ने मंगलवार को आरोपी दो चालकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मृतक कुलवंत सिंह के भतीजे सतनाम सिंह निवासी शकूर ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उसका चाचा कुलवंत सिंह (पूर्व फौजी) रेलवे में तैनात है।
बाइक से वह ड्यूटी पर जा रहा था कि गांव मिश्री वाला के पास एक ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में उसके चाचा कुलवंत सिंह की मौत हो गई। थाना घल्लखुर्द पुलिस ने ट्रक चालक तरसेम सिंह निवासी सोढ़ी वाला थाना सदर जीरा के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इसी तरह मृतक बोहड़ सिंह के बेटे जतिंदर सिंह निवासी गांव मोहकम खां वाला ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उसका पिता बोहड़ सिंह सेंट्रल जेल फिरोजपुर में हेड वार्डर तैनात था।
बोहड़ सिंह स्कूटर पर सवार होकर घर लौट रहा था कि गांव मोहकमखां वाला के पास एक कार ने टक्कर मार दी। हादसे में बोहड़ सिंह की मौत हो गई। थाना कुलगढ़ी पुलिस ने आरोपी कार चालक गुरजीत सिंह वासी सोढी नगर के खिलाफ मामला दर्ज किया है।