फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्तेदार का हाल पूछकर लौट रहा परिवार हादसे का शिकार, दो की मौत

Mon, 29 Aug 2016 09:24 AM IST
राजेश शांडिल्य/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
मोहाली में बस और कार की टक्कर में दो लोगों की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रिश्तेदार का हाल चाल पूछकर लौट रहा परिवार हादसे का शिकार हो गया। एक परिवार के दो सदस्यों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग जख्मी हो गए। हादसा मोहाली में देर रात आईवी हॉस्पिटल रोड पर पीसीएल चौक पर हुआ। कार बस से टकराकर डिवाइडर पर फंस गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।
विज्ञापन


वहीं, हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों वाहनों को कब्जे में लिया। शवों को भी कब्जे में लेकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। इस भयानक हादसे का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि बेकाबू हुई ओवर स्पीड बस कार को करीब 70 फुट दूर तक खींचते हुए ले गए।

पुलिस के मुताबिक मृतकों में मोहाली फोर्टिज अस्पताल का कर्मचारी जरनैल सिंह, उसका चचेरा भाई सुखविंदर सिंह शामिल है। वहीं इस हादसे में मृतक जरनैल सिंह की पत्नी अरविंदर कौर,पुत्र अमनदीप सिंह व पत्नी का भाई नवजीत सिंह जख्मी हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतकों की पहचान मौसेरे भाइयों के रूप में हुई

मोहाली में बस और कार की टक्कर में दो लोगों की मौत - फोटो : अमर उजाला
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार उपरोक्त तीन घायलों में कार ड्राईव कर रहे जरनैल सिंह के पुत्र अमनदीप सिंह व पत्नी अरविंदर कौर की हालत काफी नाजुक है। घायलों को फोर्टिज अस्पताल में दाखिल कराया गया है।

हादसे का शिकार हुए जरनैल सिंह मोहाली शहर में ही थ्री बी वन में रहते थे,जबकि उपरोक्त भयानक हादसे में मौत का शिकार हुआ 40 वर्षीय आनंदपुर साहिब वासी सुखविंदर सिंह भी मोहाली में ही जरनैल सिंह के घर में रह रहा था।

हादसे में घायल हुआ नवजीत सिंह यहां मोहाली इनके घर पर आया हुआ था। हादसे की रात परिवार किसी रिश्तेदार का हाल चाल पूछकर लौट था। इस दौरान बलौंगी की ओर से आ रही बस की टक्कर लगने से ये लोग दुर्घटना का शिकार हो गए।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें