फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार ट्राले का संतुलन बिगड़ा, बाइक सवार दो युवकों को रौंदा

Mon, 13 Mar 2023 06:02 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

ट्राला चालक को वहां मौजूद लोगों ने रोकने की कोशिश की लेकिन आरोपी वहां से वाहन समेत फरार होने में कामयाब हो गया। इसके बाद लोगों ने इसकी शिकायत पुलिस के पास की। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरे की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के लुधियाना में रविवार की देर रात को बाइक सवार दो युवकों को संतुलन खो चुके ट्राले ने रौंद दिया। दोनों युवक बाइक समेत काफी दूर जाकर गिरे। हादसे के तुरंत बाद आरोपी वाहन समेत फरार हो गया। एक युवक की तो मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे की अस्पताल ले जाते समय एंबुलेंस में मौत हो गई। मृतक की पहचान गुज्जरवाल निवासी जगजीवन सिंह उर्फ बब्बू और न्यू शिमलापुरी बरोटा रोड स्थित गुरु गोबिंद सिंह नगर निवासी मनिंदर सिंह मनी के रूप में हुई है। 

विज्ञापन


पुलिस ने जांच के बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। इस मामले में थाना डेहलों की पुलिस ने गांव आसी कलां के रहने वाले खुशकिस्मत सिंह की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्जकर लिया है। पुलिस आरोपी का पता लगाने में जुटी है।

जानकारी के अनुसार बब्बू अपने बाइक पर सवार होकर जा रहा था जबकि मनी अपनी बाइक पर सवार होकर जा रहा था। गांव गुज्जरवाल के पास ही एक तेज रफ्तार ट्राला ने अपना संतुलन खो दिया। इसके बाद आरोपी ने पहले मनी को टक्कर मारी और मनी बाइक समेत बब्बू के बाइक में जा घुसा, जबकि बब्बू और मनी को फिर से ट्राला ने टक्कर मार दी। इससे दोनों काफी दूर जा गिरे और गंभीर रुप से घायल हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्राला चालक को वहां मौजूद लोगों ने रोकने की कोशिश की लेकिन आरोपी वहां से वाहन समेत फरार होने में कामयाब हो गया। इसके बाद लोगों ने इसकी शिकायत पुलिस के पास की। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरे की जांच में जुटी है।

बाइक और ट्रैक्टर की भिड़ंत में युवक की मौत
फिरोजपुर में कैनाल कालोनी के नजदीक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने एक बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार 17 वर्षीय युवक की मौत हो गई। थाना सदर पुलिस ने सोमवार को आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की तफ्तीश शुरू कर दी है।

गुरदेव निवासी पीरां वाला ने पुलिस को बताया कि उसका भतीजा विजय उर्फ यूवी (17) बाइक पर सवार होकर कहीं से कामकाज कर अपने गांव लौट रहा था। जैसे ही कैनाल कालोनी के पास पहुंचा तो तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। खून में लथपथ उसे सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ट्रैक्टर आरोपी हरजीत सिंह निवासी न्यू सियाल चला रहा था। थाना सदर पुलिस ने गुरदेव की शिकायत पर आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें