फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गजब: अंबाला में सरकार ने गरीबों के लिए बनाए फ्लैट, क्वार्टर मालिकों ने किराए पर चढ़ाए, पांच पर केस दर्ज

Sat, 11 Mar 2023 02:44 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)

सार

अंबाला पुलिस ने सर्च अभियान में खुलासा किया कि गरीबों के फ्लैटों में वह खुद न रहकर मकानों को किरायेदारों को दे दिया। पुलिस ने पांच क्वार्टर मालिकों के खिलाफ केस दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
flat - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंबाला में सेक्टर 34 में गरीबी रेखा से नीचे आने वाले लोगों को सरकार ने फ्लैट बनाकर दिए मगर यहां तो गरीबों ने ही फ्लैटों में खुद न रहकर किरायेदारों को दे दिए। अब जब पुलिस ने सर्च अभियान चलाया तो इस मामले में बड़ा खुलासा हुआ। ऐसे में नियमों की अवहेलना पर पुलिस ने पांच क्वार्टर मालिकों के खिलाफ केस दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


वहीं छह संदिग्ध किरायेदारों को भी सीआईए - 2 ने अपनी निगरानी में लिया है। शुक्रवार की सुबह छावनी के घसीटपुर स्थित आशियाना के सेक्टर 34 में बने फ्लैटों में डीएसपी छावनी अनिल कुमार और डीएसपी मुख्यालय अंबाला रमेश कुमार के नेतृत्व में सर्च अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस टीम ने फ्लैट में रह रहे लागों के अलाटमेंट लेटर, आधार कार्ड, वोटर कार्ड, बैंक कापी व अन्य दस्तावेज चेक किये गए।

बिना पुलिस वेरिफिकेशन के किसी अन्य व्यक्ति को मकान किराए पर देने से संबंधित पांच मामलों में आईपीसी की धारा 188 के तहत कार्रवाई की गई और 6 संदिग्धों को सीआईए-2 अंबाला के पुलिस दल ने अपनी निगरानी में लिया ताकि उनके आपराधिक व पुराना रिकार्ड बारे जांच कर आगामी कार्रवाई की जाये। अभियान के दौरान भारी पुलिस बल के साथ एसएचओ पड़ाव, निरीक्षक सीआईए-1, सीआईए-2, सीआईए-शहजादपुर, निरीक्षक एवीटी सैल उप-निरीक्षक एएनसी सैल व अन्य पुलिस थानों से पुलिस अधिकारी व कर्मचारी शामिल रहे।

विज्ञापन

केस 1

हेड कांस्टेबल महावीर सिंह ने बताया कि आशियाना सेक्टर-34 घसीटपुर में शक के आधार पर चेकिंग की गई और चेकिंग के दौरान पाया कि डी ब्लाक क्वार्टर नंबर 1 जो कि राजवती पत्नी रामेशवर निवासी कंचघर अंबाला शहर के नाम अलॉट है। इस क्वार्टर में यूपी के जिला बदायूं गांव उवैती पटी निवासी दिनेश रह रहा है। जबकि राजवती ने अपने आशियाना क्वार्टर में पुलिस को बिना सूचना दिये किरायेदार रख कर सरकार के द्वारा जारी नियमों की उल्लंघना कर अपराध किया। पुलिस ने इस मामले में पुलिस ने आरोपी राजवती के खिलाफ मामला दर्ज किया।

केस 2

प्रकाश चंद की शिकायत में बताया गया कि जे ब्लाक क्वार्टर नंबर 20 जोकि यूपी के जिला बदायूं गांव बमैड निवासी बीर सिंह नाम अलॉट है और इसमें पंजाब के जिला रोपड़ निवासी अमरजीत रह रहा है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी बीर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया।

केस 3

हेड कांस्टेबल चरण सिंह ने बताया कि जे ब्लाक क्वार्टर नंबर 18 जोकि सेक्टर 34 घसीटपुर निवासी विजय कुमार के नाम अलॉट है और इस क्वार्टर में अमरजीत सिंह रह रहा है। इस मामले में पुलिस ने विजय कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया।

केस 4

हेड कांस्टेबल ने दी शिकायत में बताया कि जे ब्लॉक क्वार्टर नंबर 15 जोकि अंबाला शहर के कंचघर निवासी पितांबर के नाम अलाट है और इस क्वार्टर में यूपी के जिला मुरादाबाद निवासी विरेंद्र कुमार रहा रहा है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी पितांबर के खिलाफ मामला दर्ज किया।
विज्ञापन

केस 5

सुरेंद्र सिंह ने बताया कि आशियाना के सेक्टर-34 स्थित एस ब्लॉक क्वार्टर नबर 37 जोकि शहर की कैथ माजरी निवासी राकेश के नाम अलाट है और इस क्वार्टर में यूपी के जिला मुरादाबाद सैलीपुर निवासी अमित रह रहा है। जोकि राकेश ने अपने आशियाना के क्वाटरों में पुलिस को बिना सूचना दिये किरायेदार रख कर सरकार के द्वारा जारी नियमों की उल्लंघन करके अपराध किया। इस शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी राकेश कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें