फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक हादसाः लुधियाना में एक्टिवा सवार दो युवकों को ट्रक ने कुचला, मौके पर हुई मौत

Sat, 15 Sep 2018 09:36 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
लुधियाना के ढंढारी कलां के पास एक्टिवा सवार दो युवकों को एक तेज रफ्तार ट्रक ने साइड मार दी। जिससे दोनों नीचे गिर कर बुरी तरह से घायल हो गए और ट्रक उनके ऊपर से गुजर गया। दोनों की मौत हो गई। हादसे के तुरंत बाद आरोपी वाहन छोड़ कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने के बाद थाना साहनेवाल और चौकी कंगनवाल की पुलिस मौके पर पहुंची। 
विज्ञापन


मृतकों की पहचान ढंढारी की मक्कड़ कालोनी इलाके में रहने वाले गामा कुमार (19) और उसके दोस्त आशुतोष ठाकुर (18) के रुप में हुई है। पुलिस ने ट्रक ड्राइवर ग्यासपुरा के रहने वाले जीतबहादुर वर्मा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

जांच अधिकारी हरपाल सिंह ने बताया कि गामा के पिता सोमा जरनेटर असेंबल कर बेचते हैं। गामा भी अपने पिता के साथ वहीं पर काम करता है। शुक्रवार दोपहर को वह अपनी एक्टिवा पर आशुतोष के साथ जरनेटर के पार्ट्स लेने के लिए गया था। जब वह दोनों लौट रहे थे तो सरिए से लदा ट्रक आगे जा रहा था। वह उसके साइड में थे, एक दम से ट्रक ड्राइवर ने उन्हें साइड मार दी। इससे दोनों एक्टिवा से गिर गए और ट्रक का पिछला पहिया उनके ऊपर से गुजर गया। 
विज्ञापन


जिससे दोनों बुरी तरह से घायल हो गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। लोगों ने किसी तरह के ट्रक को रोक लिया। ड्राइवर लोगों को धक्का देकर वहां से फरार हो गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने किसी तरह से स्थिति को कंट्रोल कर दोनों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। हरपाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने ट्रक काबू में कर लिया है। ड्राइवर की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।  

बाइक व ट्रक की टक्कर में दो गंभीर घायल
बरनाल तपामंडी के घड़ैली चौक के नजदीक बाइक व ट्रक के बीच टक्कर हो गई। हादसे में बाइकसवार  दो व्यक्ति घायल हो गए। सिविल अस्पताल तपा में भर्ती यशवंत सिंह निवासी मंडी कलां ने बताया कि वह अपने  साथी कुलदीप संह घड़ैली रोड पर स्थित फैक्ट्री मेंकाम करते हैं। शुक्रवार सुबह 10 बजे वह दोनों बाइक पर सवार होकर तपा जा रहे थे। घड़ैली चौक के नजदीक सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी।

 इससे दोनों  घायल हो गए। सूचना मिलते ही मिनी सहारा वेलफेयर क्लब के वालंटियर मौके पर पहुंचे और दोनों को सिविल अस्पताल तपा में भर्ती करवाया। थाना तपा सिटी के प्रभारी सर्वजीत सिंह ने बताया कि फरार ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें