फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन अधिकारियों पर हमले के दो और आरोपी गिरफ्तार,पूछताछ जारी,खुल सकते हैं कई राज

Sun, 24 Jun 2018 02:28 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (हरियाणा)
विज्ञापन
- फोटो : Demo Photo
विज्ञापन
स्यूंक पर रेत माफिया द्वारा वन विभाग के अधिकारियों पर किए गए हमले के दो अन्य आरोपियों को भी मुल्लांपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान लवप्रीत सिंह व अमरदीप सिंह के रूप में हुई है। आरोप है कि हमले में अमरदीप की आई-20 कार का प्रयोग किया गया जबकि लवप्रीत ट्रैक्टर चलाता था। सारे आरोपियों को मटौर थाने ले जाया गया, जहां पर पहले से ही आईजी रोपड़ रेंज बी नीरजा समेत तमाम अधिकारी मौजूद थे। यहां आरोपियों से पूछताछ की गई है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ में कई और राज खुलेंगे।
विज्ञापन


जिक्रयोग है कि न्यू चंडीगढ़ स्थित स्यूंक रोड पर गत सोमवार देर रात रेत माफिया ने वन विभाग के ब्लॉक अफसर दविंदर सिंह व उनकी टीम पर तेजधार हथियारों व कुल्हाड़ी से हमला कर दिया था। अधिकारियों के चिल्लाने की आवाज सुनकर वन गार्ड रविंदर सिंह व बेलदार मौके पर पहुंचे तो आरोपियों ने उन पर भी हमला बोल दिया, जिससे वे भी घायल हो गए। इसके बाद आरोपी मौके अपने ट्रैक्टर व कार से फरार हो गए। वहीं, घायल ब्लॉक अफसर व बेलदार को पीजीआई में पहुंचाया गया।

दोनों के सिरे व शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटे आई हैं। जहां दोनों की हालत गंभीर बनी हुई। इसके बाद पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ धारा 307 के तहत केस दर्ज किया था। साथ ही चार आरोपियों को काबू कर लिया था जबकि दो आरोपी पुलिस की पकड़ से बच गए थे। जिन्हें भी पुलिस ने काबू कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें