पिता काम से बाहर गए हुए थे तो घर में अकेली दो बहनों को देखकर युवकों की नियत डोली गई और वे जबरन घर में घुस गए। जैसे ही बहनों ने दरवाजा खोला, युवकों ने उसे दबोच लिया और घर के अंदर लेकर अश्लील हरकतें करने लगे। घटना पंजाब के पठानकोट की है।
वार्ड नंबर 20 के घर से बहनों के चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े आए और दोनों युवकों को पकड़ लिया। लोगों ने उनकी जमकर पिटाई की। थाना डिवीजन नंबर 2 दो पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना डिवीजन नंबर 2 के एएसआई सुरिंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी युवकों की पहचान दीपू (24) बजरी कंपनी व अमन (21) के रूप में हुई है।
मामला दर्ज, आरोपी युवक पुलिस हिरासत में
गैंगरेप का मामला
- फोटो : फाइल फोटो
एएसआई ने बताया घर में दो युवतियां अकेली थी। उनकी माता मायके गई थी और ड्राइवरी का काम करने वाला पिता बाहर था। इस दौरान शनिवार की रात करीब 11 बजे युवक दीपू व अमन ने घर का दरवाजा खटखटाया। जब युवतियों ने दरवाजा खोला तो युवकों ने दोनों को दबोच लिया और घर के अंदर घसीटकर जबरदस्ती करने लगे।
इस पर युवतियों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और दोनों आरोपियों को पकड़कर पीटने लगे। इसी बी मौके पर पहुंचे पार्षद योगेश ठाकुर ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों ने दोनों आरोपियों को पुलिस के हवाले कर दिया। एएसआई ने बताया आरोपी युवकों को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।