फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाबः लुधियाना और फरीदकोट में करंट लगने से दो युवकों की मौत, परिवार में पसरा मातम

Sat, 08 Sep 2018 10:39 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
पंजाब के दो जिलों में करंट लगने से दो लोगों के मौत की खबर है। पहली घटना लुधियाना की है। यहां, लोहारा के गुरमेल नगर इलाके में गुरूवार की दोपहर को नहाते समय प्रदीप कुमार (21) को मोटर से करंट लग गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घर पर परिजन थे नहीं और भाई सो रहा था। इस कारण किसी को भी उसकी मौत के बारे में पता नहीं चला। दो घंटे तक प्रदीप का शव मोटर के पास ही पड़ा रहा।
विज्ञापन


शाम को मृतक प्रदीप का भाई संदीप नींद से जागा तो उसे बाहर पड़ा देख उसे जगाने लगा तो उसे भी बिजली का जोरदार झटका लगा। इसके बाद पता चला कि प्रदीप की मौत हो चुकी है। उसने तुरंत अपने परिजनों को फोन किया। शुक्रवार की सुबह थाना डाबा की पुलिस को पता चला तो पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पहले तो भाई व इलाके के लोगों ने शव ले जाने नहीं दिया।

इसके बाद किसी तरह से पुलिस ने उन्हें शांत किया और परिजनों के गांव से आने के बाद ही पोस्टमार्टम कराया जाएगा। इसके बाद सभी लोग शांत हुए। मूल रूप से उत्तरप्रदेश के आजमगढ़ के रहने वाला प्रदीप कुमार अपने भाई संदीप और बहन ज्योति के साथ रहता था। उसके माता पिता कुछ दिन पहले गांव गए हुए थे। 
विज्ञापन


करंट लगाने से नौजवान की मौत
फरीदकोट में मोगा रोड पर करंट लगने से युवक की मौत हो गई। मोगा रोड पर ट्रक यूनियन के नजदीक रहने वाले संतोष सिंह (18) पुत्र राम भरोसे गुरूवार दोपहर को अपने घर में पंखे की तार लगा रहा था कि अचानक उसके करंट लग गया और मौके पर ही मौत हो गई। पारिवारिक सदस्यों ने बताया कि संजोख सिंह, मोगा रोड पर ही एक फैक्टरी में रात की ड्यूटी करता था। दुर्घटना के समय घर में कोई भी सदस्य मौजूद नहीं था। घटना की जानकारी उन्हें दोपहर साढ़े 3 बजे घर आने पर ही हुई। पारिवारिक सदस्य उसे सिविल अस्पताल ले गए, यहां डॉक्टरों ने उसे मृतक घोषित करार दिया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें