फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाड़ी से शराब सप्लाई कर रहा था सांसद का ड्राइवर, पुलिस ने धर दबोचा

Sat, 08 Sep 2018 10:39 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ओढां (हरियाणा)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
सिरसा के सांसद चरणजीत सिंह रोड़ी के ड्राईवर को बठिंडा सीआईए पुलिस ने शराब से भरी गाड़ी साथ गिरफ्तार किया है। जबकि तीन आरोपी पुलिस को चकमा देकर भागने में कामयाब रहे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ये घटना क्षेत्र में दिनभर चर्चा का विषय बनी रही। मामला सोशल मीडिया पर आने के बाद लोग इस पर अलग-अलग तरीके से टिप्पणी करते नजर आए।   
विज्ञापन


 जानकारी के अनुसार सांसद चरणजीत सिंह रोड़ी के ड्राईवर तरसेम सिंह को बठिंडा सीआईए पुलिस ने गुरूवार रात गांव जग्गाराम तीर्थ के निकट शराब से भरी गाड़ी सहित गिरफ्तार किया। सीआईए प्रभारी तेजिन्द्र सिंह ने बताया कि टाटा-सुमो गाड़ी से पुलिस ने 44 पेटी देसी शराब बरामद की है। उन्होंने बताया कि तरसेम को काबू कर लिया है जबकि गुरसेवक सिंह, अंग्रेज सिंह व जगतार सिंह निवासी रोड़ी, फरार होने में कामयाब रहे। पुलिस के मुताबिक उक्त शराब गांव बप्पां से पंजाब के गांव जग्गाराम तीर्थ में ले जाई जा रही थी।  

आरोपी चालक तरसेम मेरी गाड़ी चलाता है। वह पहले टैक्सी चलाया करता था। वह मेरे पास करीब चार माह पहले ही आया था। गुरूवार शाम सात बजे तरसेम मुझे छोड़कर घर चला गया था। मैँ कालांवाली में डोर-टू-डोर अभियान चलाने में व्यस्त था। शुक्रवार सुबह तरसेम के परिजन मेरे पास आए। परिजनों ने बताय तरसेम रात से घर नहीं आया। इसके बाद पता चला कि पंजाब पुलिस ने उसे शराब सहित पकड़ा है। इस मामले में मेरा कोई लेना-देना नहीं । चरणजीत सिंह रोड़ी, सांसद
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें