आर्थिक तंगी और भूखमरी बर्दाश्त न हुई तो दो महिलाओं ने खौफनाक कदम उठा लिया। यह देखकर पति और बच्चे सन्न रह गए। घटना पंजाब के मानसा की है।
आर्थिक तंगी के परेशान दो मजदूरों ने जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या कर ली। जानकारी अनुसार गांव कोटधरमू के एक दलित मजदूर मक्खन सिंह (46) पुत्र जोगिंदर सिंह घर की आर्थिक तंगी से परेशान चला आ रहा था।
उसने 3 किले जमीन को ठेका पर लिया हुआ था। लेकिन उसकी पत्नी बेअंत कौर भी लंबे समय से बीमार चली आ रही थी। मृतक उसका विभिन्न जगहों से इलाज और टेस्ट भी करवा रहा था। ठेके पर ली जमीन का कोई भी लाभ नहीं मिल रहा था जिसके चलते वह मानसिक तौर पर परेशान था। उसके माता-पिता भी उस पर ही निर्भर थे।
मजूदर मुक्ति मोर्चा के गोरा सिंह व निर्मल सिंह मृतक के पारिवारिक हालत को देखते हुए जिला प्रशासन व पंजाब सरकार से आर्थिक मदद की अपील की है। वहीं गांव घुरकणी के एक नौजवान मजदूर सुखदेव सिंह ने रविवार की दोपहर को कोई जहरीला पदार्थ निगलकर खुदकुशी कर ली।
मृतक सुखदेव सिंह के पिता बाबू सिंह ने बताया कि उसका लड़का किसान सुखदेव सिंह (34) कर्ज के बोझ से परेशान रहता था। इसके कारण उसने स्प्रे पीकर अपनी जान दे दी। मृतक अपने पीछे एक बेटी-बेटा छोड़ गया है।