फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणाः गंदगी और दूषित पानी से 5 मजदूरों की मौत, 500 से अधिक डायरिया की चपेट में

Thu, 27 Sep 2018 04:55 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करनाल (हरियाणा)
विज्ञापन
प्रदर्शन करते मजदूर
विज्ञापन

हरियाणा के करनाल में गंदगी और दूषित पानी की वजह से पांच मजदूरों की मौत हो गई है। करनाल की नई अनाज मंडी में लगे गदंगी के ढेर और दूषित पानी के कारण वहां काम कर रहे मजदूर डायरिया व वायरल बुखार की चपेट में आ गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने दो मजदूरों की मौत होने के बाद बुधवार को अनाज मंडी में चार मेडिकल कैंप लगाए, जिनमें करीब 300 मजदूरों का चेकअप किया गया।

विज्ञापन


इनमें से 141 मरीज डायरिया और 152 वायरल बुखार के पाए गए। हालांकि अभी तक तीन दिनों में पांच मजदूरों की जान जा चुकी है। गुरुवार को बड़ी संख्या में मजदूरों ने विरोध प्रदर्शन भी किया। वहीं प्रशासन ने एक शव को बिहार भेजने की व्यवस्था भी की है। अस्पताल में भर्ती मरीजों को सरकार इलाज मुहैया कराएगी। 

इस दौरान स्वास्थ्य विभाग ने नई अनाज मंडी में सप्लाई होने वाले पेयजल के चार सेंपल भी भरे। लेकिन इसका मार्केट कमेटी के अधिकारियों पर कोई असर नहीं है। 500 से ज्यादा मजदूर बीमार होने के बाद भी अनाज मंडी में सफाई नहीं की गई। बुधवार को भी अनाज मंडी में गंदगी के ढेर ऐसे ही लगे रहे, जिसकी बदबू से वहां सांस लेने में भी परेशानी हो रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दूषित पेयजल हो रहा था सप्लाई

विरोध प्रदर्शन करते मजूदर
इससे साफ जाहिर हो रहा है कि मार्केट कमेटी के अधिकारियों को किसी की जान की कोई परवाह नहीं है। बता दें कि बरसात के बाद नई अनाज मंडी में उल्टी-दस्त लगने से करीब पांच सौ से अधिक मजदूर अचानक बीमार हो गए हैं। इनमें से पांच मजदूरों की मौत हो गई। मजदूरों ने बताया है कि पिछले कई दिनों से सीवरेज व्यवस्था ठप्प पड़ी है और सरकारी ट्यूबवेलों से सप्लाई होने वाला पेयजल भी दूषित आ रहा है।

नई अनाज मंडी में चार स्वास्थ्य कैंप लगाए गए हैं। 300 मरीजों को चेकअप किया गया, जिनमें डायरिया व वायरल बुखार के मरीज सामने आाए हैं, पेयजल के भी चार सेंपल लिए गए हैं, जिनकी रिपोर्ट कल आ जाएगी। डॉ. राजिंद्र कुमार, डिप्टी सीएमओ, करनाल।

बरसात रुकने के बाद तुरंत सफाई कर्मचारी अनाज मंडी में लगाए गए थे और सफाई का कार्य चालू किया गया है। मजदूर बीमार हो रहे हैं इसकी सूचना मिली थी, जांच कैंप के लिए तुरंत स्वास्थ्य विभाग को इसकी जानकारी भी दी गई थी। बलवान सिंह, मार्केट सचिव करनाल।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें