फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab News: गुरदासपुर की केंद्रीय जेल में दो पक्षों के बीच भिड़ंत, एक कैदी गंभीर घायल, अमृतसर रेफर

Sat, 31 Dec 2022 08:25 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, गुरदासपुर (पंजाब)

सार

कैदी की पीठ और पेट में नुकीली चीज से हमला किया गया है। जेल उपाधीक्षक नवकीरत सिंह का कहना है कि जेल में बंद दोनों पक्षों के लोगों ने जेल की बैरक में नहीं बल्कि कैंटीन में जाकर किसी बात पर झगड़ा किया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वर्ष के अंतिम दिन गुरदासपुर केंद्रीय जेल में दोपहर बाद उस समय स्थिति तनावपूर्ण बन गई, जब कैंटीन में दो पक्ष आपस में भिड़ गए। इसी दौरान एक पक्ष के लोगों ने धारा 302 की सजा काट रहे एक कैदी पर जानलेवा हमला कर दिया। इसके बाद घायल को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए अमृतसर रेफर कर दिया। घायल कैदी की पहचान सेवक सिंह निवासी गांव जौड़ा छत्तरां के रूप में हुई है।

विज्ञापन

 
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक उम्रकैद की सजा काट रहे सेवक सिंह पर जेल में बंद कुछ लोगों ने जानलेवा हमला करते हुए गंभीर रूप से घायल कर दिया। तुरंत जेल प्रशासन ने स्थिति को संभाला और घायल सेवक सिंह को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया। कैदी की पीठ और पेट में नुकीली चीज से हमला किया गया है। जेल उपाधीक्षक नवकीरत सिंह का कहना है कि जेल में बंद दोनों पक्षों के लोगों ने जेल की बैरक में नहीं बल्कि कैंटीन में जाकर किसी बात पर झगड़ा किया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

अमृतसर: केंद्रीय जेल से मिले दो मोबाइल
अमृतसर की फताहपुर केंद्रीय जेल में विचाराधीन कैदियों के पास दो मोबाइल मिले हैं। इस्लामाबाद पुलिस ने गेट हकीमां स्थित अनगढ़ निवासी यादविंदर सिंह उर्फ रिंका और सुंदर नगर की गली नंबर 4 निवासी खुशप्रीत सिंह उर्फ खुश के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जेल प्रबंधन को सूचना मिली थी कि उक्त आरोपी मोबाइल इस्तेमाल कर रहे हैं। इसके आधार पर शुक्रवार रात बैरकों में सर्च अभियान चलाया गया और आरोपियों के कब्जे से मोबाइल बरामद किया है। 
विज्ञापन


फरीदकोट जेल में फिर चार मोबाइल मिले
फरीदकोट की केंद्रीय माडर्न जेल में मोबाइल मिलने का सिलसिला जारी है। जेल प्रशासन ने एक बार फिर तलाशी के दौरान चार मोबाइल बरामद किए हैं। दो हवालातियों के खिलाफ थाना कोतवाली में केस दर्ज किया गया है। पुलिस को भेजी शिकायत में जेल के सहायक अधीक्षक रणजीत सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि जेल में बंद हवालाती सुखविंदर सिंह उर्फ टैग उर्फ सनी निवासी फरीदकोट और हवालाती आकाशदीप सिंह निवासी मचाकी कलां मोबाइल का इस्तेमाल कर रहे हैं। इसके आधार पर जेल कर्मचारियों ने जब इनकी बैरक की तलाशी ली तो दो स्मार्टफोन व दो की-पैड मोबाइल मिले। आरोपियों ने यह मोबाइल बाथरूम में परनाले के ऊपर बनाई गई कैविटी में छिपाकर रखे थे। थाना कोतवाली के एसएचओ इंस्पेक्टर जसवंत सिंह ने बताया कि शिकायत पर पुलिस ने दोनों हवालातियों पर केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें