फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहगढ़ साहिब में पेड़ से टकराई कार, दो दोस्तों की मौत, गंभीर हालत में दो पटियाला रेफर

Tue, 20 Oct 2020 01:48 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहगढ़ साहिब (पंजाब)
विज्ञापन
हादसाग्रस्त कार। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फतेहगढ़ साहिब-चंडीगढ़ मार्ग पर गांव भैरोपुर के पास हुए सड़क हादसे में दो छात्रों की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार एक कार में सवार होकर चार दोस्त दाखिला लेने चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी जा रहे थे। उनकी कार गांव भैरोपुर में बेकाबू होकर एक पेड़ से जा टकराई। 

विज्ञापन


इस हादसे में जश्नप्रीत सिंह (22) निवासी गांव तुरां मंडी गोबिंदगढ़ और केशव बांसल (21) निवासी कुक्कड़ माजरा की मौत हो गई। जबकि कार में सवार गगनदीप सिंह निवासी लाडपुर (मंडी गोबिंदगढ़) और नवजोत संधू निवासी तूरां की हालत गंभीर बताई जा रही है। दोनों घायलों को सिविल अस्पताल फतेहगढ़ साहिब में दाखिल करवाया गया है। 

थाना फतेहगढ़ साहिब के सब इंस्पेक्टर केवल सिंह ने बताया कि चारों विद्यार्थी एक कार में सवार होकर चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में दाखिला लेने जा रहे थे। जब वह गांव भैरोपुर के पास पहुंचे तो अचानक उनकी कार एक पेड़ से जा टकराई। सिविल अस्पताल के डॉ. जीवनजोत ने बताया कि हादसे के शिकार चार युवक लाए गए थे। जिनमें से दो की गंभीर हालत देखते हुए उन्हें पटियाला के राजिंदरा अस्पताल रेफर किया गया है। जबकि दो की मौत हो गई है। दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिए हैं। वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें