फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाकः 18 दिन पहले हुई थी शादी, हाथों से मेहंदी भी नहीं उतरी थी, कि उजड़ गया सुहाग

Fri, 15 Feb 2019 09:08 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जींद (हरियाणा)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

दिल्ली-पटियाला नेशनल हाईवे पर गांव बड़ौदा तथा खटकड़ के बीच हुई सड़क दुर्घटना में बड़ौदा गांव निवासी दो युवकों की मौत हो गई। दोनों अपने किसी निजी कार्य से बड़ौदा गांव से खटकड़ की तरफ मोटरसाइकिल पर सवार होकर जा रहे थे। पीछे से एक कार चालक ने उनको टक्कर मार दी। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मरने वाले एक युवक के चचेरे भाई की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में गांव बड़ौदा निवासी करनैल सिंह ने बताया कि उसका चचेरा भाई 28 वर्षीय सुकिंद्र खेतीबाड़ी करता था। बुधवार शाम को छह बजे वह अपने दोस्त संदीप के साथ मोटरसाइकिल पर सवार बड़ौदा से खटकड़ किसी काम से जा रहा था। जब दोनों बड़ौदा तथा खटकड़ गांव के बीच में पहुंचे तो नरवाना से जींद की तरफ जा रही एक तेज रफ्तार कार ने उनकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी।

 टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और संदीप व सुकिंद्र मोटरसाइकिल से काफी दूर गड्ढे में जा गिरे। करनैल ने कहा कि वह भी उनके पीछे-पीछे मोटरसाइकिल पर था। उसने राहगीरों की मदद से दोनों को एक निजी वाहन से नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां पर डॉक्टरों ने संदीप को मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर - फोटो : डेमो
सुकिंद्र को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। करनैल ने कहा कि वह सुकिंद्र को लेकर पीजीआई रोहतक पहुंचा तो चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर उचाना थाना पुलिस पीजीआई रोहतक और नागरिक अस्पताल जींद पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लिया। सुकिंद्र के शव का रोहतक पीजीआई में पोस्टमार्टम हुआ और संदीप का जींद के नागरिक अस्पताल में। 

जांच अधिकारी हेडकांस्टेबल प्रहलाद सिंह ने कहा कि दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपी को काबू कर लिया जाएगा। 

18 दिन पहले ही हुई थी सुकिंद्र की शादी 
 सुकिंद्र की अभी 18 दिन पहले ही शादी हुई थी, जबकि संदीप अविवाहित था। दोनों दोस्त थे और खेतीबाड़ी का काम करते थे। सुकिंद्र की पत्नी के हाथों की अभी मेहंदी छूटी भी नहीं थी कि उसका सुहाग छिन गया। दोनों युवकों की मौत से पूरे बड़ौदा गांव में मातम पसर गया।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें