किन्नरों ने गांव के ही एक युवक को भांग पिलाकर ऐसी खौफनाक हरकत को अंजाम दिया है जिससे अब वो मर्द नहीं रहा। बठिंडा जिले के गांव चक्क रूलदू सिंह वाला में स्थित एक डेरे के किन्नरों ने गांव के ही एक युवक को भांग पिलाकर उसका गुप्तांग काट दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी किन्नर युवक को उसके घर के आगे फेंक कर फरार हो गए। वहीं मामला सामने आने पर युवक के परिजनों ने उसे सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। थाना संगत पुलिस ने किन्नर रुकसाना और केवल के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कर लिया है।
पीड़ित युवक ने बताया कि उनके गांव में जो डेरा है वो अकसर ही वहां पर बीते पांच छह सालों से जाता था। डेरे के किन्नरों के साथ डेरे का काम काज करवाता था। युवक ने बताया कि आठ दिन पहले दोनों किन्नर उसके घर आए। कहीं काम जाने का कहकर उसे अपने साथ आल्टो कार में ले गए। गांव से कुछ ही दूरी पर एक अज्ञात जगह पर ले जाकर उसे भांग पिला दी। इसके बाद वह बेहोश हो गया। उसी दिन देर रात्रि दोनों महंत उसका गुप्तांग किसी तेजधार हथियार से काटने के बाद उसे जान से मारने की धमकियां देते फरार हो गए। थाना संगत पुलिस के प्रभारी संदीप सिंह का कहना था कि पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर महंतों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।