फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशा लील रहा पंजाब की जवानी: बठिंडा और अबोहर में ओवरडोज से दो की मौत, घर में पसरा मातम

Sun, 07 Aug 2022 07:17 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

राजस्थान के सादुलशहर में स्थित एक नशा छुड़ाओ केंद्र में दोस्त ने ही नशे की ओवरडोज से अपने दोस्त की जान ले ली। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब की जवानी को नशा खाए जा रहा है। बठिंडा और अबोहर जिले में नशे की ओवरडोज से दो युवकों की मौत हो गई। बठिंडा में अमरीक सिंह रोड पर स्थित एक होटल के शौचालय में नशे का टीका लगाने से युवक की मौत हो गई। जिसकी पहचान अर्शदीप सिंह निवासी फिरोजपुर के रूप में हुई है। मौजूदा समय में वह बठिंडा में रहता था। वहीं थाना कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

 
समाजसेवी संस्था नौजवान वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष सोनू माहेश्वरी ने बताया कि संस्था के कंट्रोल रूम पर सूचना प्राप्त हुई थी कि अमरीक सिंह रोड पर स्थित होटल के शौचालय में युवक बेहोशी की हालत में पड़ा है। इसके बाद संस्था सदस्य मौके पर पहुंचे तो पता चला कि युवक ने शौचालय में नशे का टीका लगाया था। उसी कारण युवक बेहोश हुआ था। 

सोनू ने बताया कि संस्था के सदस्य जब युवक अर्शदीप सिंह को पुलिस की हाजिरी में सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे तो वहां डॉक्टर ने युवक को मृत बता दिया। संस्था के अध्यक्ष ने बताया कि कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इसके अलावा पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

नशे की ओवरडोज से युवक की मौत
उधर, राजस्थान के सादुलशहर में स्थित एक नशा छुड़ाओ केंद्र में दोस्त ने ही नशे की ओवरडोज से अपने दोस्त की जान ले ली। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। अबोहर के गांव भागू निवासी मनोहर लाल ने बताया कि उनका करीब 24 वर्षीय भाई विक्की नशे के आदी था और इसके चलते कुछ समय पूर्व परिवार ने उसे सादुलशहर के एक नशा छुड़ाओ केंद्र में दाखिल करवाया।

मनोहर लाल ने बताया कि काई दिन तक वहां रहकर भी विक्की ने नशा करना तो नहीं छोड़ा बल्कि वहीं दाखिल फाजिल्का के गांव ढिप्पांवाली निवासी एक अन्य नशेड़ी लवप्रीत को अपना दोस्त बना लिया। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले ही विक्की और लवप्रीत नशा छुड़ाओ केंद्र से बाहर आ गए और फिर लवप्रीत विक्की से मिलने उसके घर पर आने-जाने लगा। 

मनोहर लाल ने बताया कि शनिवार दोपहर लवप्रीत अपनी बुलेट पर सवार होकर उसके घर आया और उसके भाई विक्की को अपने साथ ले गया। उसके बाद रात्रि करीब साढ़े 9 बजे गांव ढिप्पांवाली के किसान निशान सिंह ने उसे सूचना दी कि उनका भाई यहां पर बेसुध हालत में पड़ा हुआ है और आशंका जताई कि उसने नशे का अधिक सेवन किया है। 

सूचना मिलते ही वह परिजनों के साथ पहुंचा और विक्की को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद उसके शव को शवगृह में रखवाते हुए थाना बहाववाला को मामले की सूचना दी। रविवार को सुबह एएसआई रविंद्र कुमार शर्मा अस्पताल पहुंचे और मृतक के भाई मनोहर लाल के बयान दर्जकर गांव ढिप्पांवाली निवासी लवप्रीत के खिलाफ भादंस की धारा 304 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। मृतक चार भाई-बहनों से सबसे बड़ा था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें