फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खून से लथपथ युवक और युवती के शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

Tue, 18 Jun 2019 01:20 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, थर्मल/मतलौडा (हरियाणा)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

गांव शेरा से गांव बाल जटाल सड़क पर एक युवक व युवती के शव खून से लथपथ में मिले हैं। शवों के पास में ही एक बाइक पड़ी मिली है। सुबह सैर के लिए आए लोगों ने दोनों का शव देखकर इसकी जानकारी पुलिस को दी।

विज्ञापन


पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों से पूछताछ कर शवों को सिविल अस्पताल में भिजवाया। अस्पताल में युवक व युवती के परिजन भी पहुंच गए थे। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गांव शेरा की रहने वाली 28 वर्षीय सोनिया दो बच्चों की मां थी। सोनीपत के गांव हरसाना में उसकी 7 साल पहले शादी हुई थी। वह कुछ दिन पहले ही अपने मायके आई थी। दूसरी ओर बांध गांव का प्रवीण अपनी मौसी के घर गांव शेरा में आया था। दोनों के शव गांव बाल जटाल सड़क पर खून से लथपथ हालत में सोमवार सुबह मिले। 
विज्ञापन


उनके पास क्षतिग्रस्त हालत में बाइक भी मिली है। बाइक प्रवीण की बताई जा रही है। परिजनों के अनुसार सोनिया सुबह सैर पर गई थी। जहां पर प्रवीण की बाइक ने उसको टक्कर मार दी। मतलौडा थाना पुलिस ने मामले में मृतक प्रवीण पर केस दर्ज कर लिया है। मामले को लेकर गांव में विभिन्न प्रकार की चर्चाएं हैं। 

मामले की सच्चाई जानने के लिए कर रहे जांच 
शवों की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिए हैं। मामले की सच्चाई जानने के लिए जांच की जा रही है। -विकास कुमार, मतलौडा थाना प्रभारी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें