पंजाब के राजपुरा में गगन चौक के नजदीक काम करने वाले दर्जी साथी से मिलने पहुंचे नौजवान का खून से लथपथ शव बरामद हुआ है लेकिन दर्जी फरार है। मृतक के शरीर पर तेजधार हथियारों के निशान हैं।
सोमवार को यह अज्ञात व्यक्ति सोनू भटनागर से मिलने आया था। सूत्रों का कहना है कि सोनू भटनागर ने अपने साथी के साथ रात को एक खोखे पर बैठकर शराब पी थी। शराब पीने के बाद दोनों वहां से चले गए। आशंका जताई जा रही है कि सोनू भटनागर ने उसकी हत्या की और बाद में फरार हो गया।
गढ़शंकर: 40 वर्षीय व्यक्ति का शव रामपुर जंगल से मिला
उधर, गढ़शंकर के गांव रामपुर बिल्ड़ों के जंगल में 40 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। शव की पहचान बलकार सिंह निवासी अलाचौर जिला शहीद भगत सिंह नगर के रूप में हुई है। उसके पास ही उसकी स्कूटी भी खड़ी थी। बलकार सिंह सुबह 26 जून को घर से किसी काम से निकल था।