फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब: लुधियाना में दो दिन से लापता युवक का शव मिला, बटाला में झाड़ियों में लाश मिलने से सनसनी

Mon, 18 Apr 2022 09:47 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना/बटाला (पंजाब)

सार

मृतक के शव को सिविल अस्पताल भेज दिया गया है। मंगलवार को मेडिकल बोर्ड पोस्टमार्टम करेगा। मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लुधियाना के नूरवाला गांव के नजदीक सोमवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब दो दिनों से लापता युवक का शव संदिग्ध हालात में बरामद हुआ। राहगीरों ने युवक का शव देखते ही थाना मेहरबान की पुलिस को सूचित कर दिया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। 

विज्ञापन


मृतक की पहचान फिल्लौर निवासी 26 वर्षीय सचिन भट्टी के रूप में हुई है। थाना मेहरबान के एसएचओ हरप्रीत सिंह ने बताया कि युवक अपने पिता के साथ ही काम करता था। वह 16 अप्रैल को घर से अपनी बहन की एक्टिवा पर जॉब के लिए इंटरव्यू देने निकला था। उस समय वह अपना मोबाइल भी घर पर ही छोड़ गया था। जब वह घर नहीं पहुंचा तब उसके परिजन ढूंढने निकले लेकिन सोमवार को उसका शव नूरवाला गांव के नजदीक क्षत-विक्षत हालत में मिला है। 

पुलिस की टीम ने मौके पर जाकर देखा कि मृतक के शव पर कोई घाव नहीं मिला। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। मंगलवार को मेडिकल बोर्ड पोस्टमार्टम करेगा। मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन


बटाला में रेलवे लाइन के पास झाड़ियों में शव मिला
बटाला के मुर्गी मोहल्ला के नजदीक रेलवे लाइन के पास सोमवार को झाड़ियों में एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ। मौके पर पहुंची बटाला जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। खबर लिखे जाने तक रेलवे पुलिस जांच पड़ताल में जुटी रही। इस संबंध में जीआरपी प्रभारी गुरनाम सिंह ने बताया कि सोमवार शाम को लोगों ने पुलिस को सूचना दी कि एक युवक का शव झाड़ियों में पड़ा है। उन्होंने बताया कि मृतक युवक की उम्र करीब 30 साल है। इस संबंध में 174 की कार्रवाई की गई है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें