फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाबः एक ही परिवार के दो बच्चों की संदिग्ध मौत, एक जिंदगी मौत से जूझ रहा

Sat, 05 May 2018 10:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बटाला(पंजाब)
विज्ञापन
दो बच्चों की मौत
विज्ञापन
पंजाब के बटाला में एक ही परिवार के दो बच्चों की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। वहीं एक बच्चा जिंदगी और मौत के बीच झूल रहा है। पुलिस थाना सेखवां के आधीन आते गांव ग्रंथगढ़ में संदिग्ध परिस्थितियों में एक ही परिवार के दो बच्चों की मौत हो गई, जबकि परिवार का एक अन्य बच्चा गंभीर हालत में बटाला से अमृतसर रेफर कर दिया गया। फिलहाल बच्चों की मौत के कारणों के बारे में कुछ साफ नहीं हो पाया।
विज्ञापन


इस संबंध में गांव ग्रंथगढ़ के रहने वाले अमीर सिंह जो रिश्ते में बच्चों के ताया लगते है, ने बताया कि वह तीनों भाई हरजिंदर सिंह, वजीर सिंह एक ही घर में रहते हैं। वीरवार शाम को अर्शदीप कौर (9) पुत्री वजीर सिंह, धर्मवीर सिंह (6) पुत्र हरजिंदर सिंह और राजबीर सिंह (7) पुत्र हरजिंदर सिंह सभी शाम को खेल कूद कर घर वापस आए। इसके बाद रात को खाना सभी ने मिलकर खाया। घर में बना खाना खाकर सभी ने दूध पिया और सो गये।

इसी दौरान वीरवार रात करीब 12:20 बजे तीनों बच्चे बेचैनी महसूस करने लगे और उलटियां करने लगे। बच्चों की हालत को देखते हुए उन्होंने जल्दी से अर्शदीप कौर, धर्मबीर सिंह औैर राजबीर सिंह को बटाला अस्पताल में पहुंचाया। जहां पहुंचते ही धर्मवीर सिंह की मौत हो गई। अन्य दो बच्चे अर्शदीप कौर और राजबीर सिंह की गंभीर हालत को देखते हुए बटाला के डॉक्टरों ने दोनों बच्चों को अमृतसर रेफर कर दिया।
विज्ञापन


इससे पहले बच्चों के परिजन अमृतसर पहुंचते, रास्ते में ही अर्शदीप कौर की भी मौत हो गई। फिलहाल राजबीर सिंह का इलाज अमृतसर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है, जिसकी हालत ठीक बताई जा रही है। इस संबंध में पुलिस चौकी वड़ाला ग्रंथिया के इंचार्ज सब इंस्पेक्टर बलदेव सिंह ने बताया कि पीड़ित परिवार ने उक्त दोनों बच्चों की कुदरती मौत मान कर पुलिस कार्रवाई से मना कर दिया है।

उन्होंने बताया कि उन्हें बहुत समझाया मगर बच्चों के परिजन पोस्टमार्टम नही कराना चाहते हैं। पुलिस जांच में जुटी हुई है। वहीं शुक्रवार को दोपहर गांव ग्रंथगढ़ में पीड़ित परिवार के घर में शोक की लहर थी। घर में महिलाएं रो रहीं थीं। गांव में दो छोटे बच्चों की मौत के कहर के कारण सनसनी और सन्नाटा छाया था। हर कोई इस कहर से शोक में डूबा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें