फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबादः ट्रक की चपेट में आए बाइक सवार बीटेक छात्र, दोनों की मौत

Tue, 21 Aug 2018 09:49 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहाबाद (हरियाणा)
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

 पटियाला रोड पर पंजाब के समाना के एक गांव के पास सोमवार सुबह तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से फतेहाबाद के दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक साथी थे और चंडीगढ़ किसी काम से गए थे। दोनों मुलाना इंजीनियरिंग कॉलेज में बीटेक की पढ़ाई कर रहे थे। इनमें एक युवक हिसार में डिप्टी डीए (उप जिला न्यायवादी) के पद पर कार्यरत ओमप्रकाश बिश्नोई और दूसरा पटवारी मेवा सिंह का बेटा है। दोनों के परिवार लंबे समय से फतेहाबाद रह रहे थे। उनके निधन का समाचार सुनकर परिजन समाना पहुंच गए। जहां से उनको शवों को अंतिम संस्कार के लिए पैतृक गांव ले जाया गया। 

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार रोहताश बिश्नोई (22) पुत्र ओमप्रकाश बिश्नोई निवासी डीसी कालोनी व अंकित (25) पुत्र मेवा सिंह निवासी मार्केट कमेटी क्वार्टर नंबर-22 मुलाना में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे थे। ओमप्रकाश हिसार में डिप्टी डीए के पद पर कार्यरत हैं। वहीं मेवा सिंह पटवारी के पद पर फतेहाबाद में सेवाएं रहे हैं। रोहताश व अंकित दोनों काफी अच्छे मित्र थे। 

ओपी बिश्नोई डबवाली के गांव गंगा निवासी हैं, लेकिन काफी सालों से फतेहाबाद की डीसी कालोनी में मकान बनाकर रहे हैं। वहीं पटवारी मेवा सिंह आदमपुर, जिला हिसार के मूल निवासी हैं और मार्केट कमेटी के क्वार्टरों में रह रहे थे। बताया गया है कि रोहताश व अंकित रविवार को बाइक पर सवार होकर चंडीगढ़ किसी काम से गए थे। सोमवार सुबह दोनों बाइक पर वापस फतेहाबाद की ओर आ रहे थे।
विज्ञापन


 पटियाला रोड पर समाना के गांव भानरा के पास सामने से आ रहे ट्रक ने सुबह उनके बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पंजाब पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों के शवों को अपने कब्जे में ले लिया। रोहताश व अंकित के पड़ोसियों ने बताया कि दोनों ही होनहार छात्र थे और पढ़ाई में काफी होशियार थे। 

पंजाब पुलिस ने दोनों के ड्राइविंग लाइसेंस से उनकी पहचान करके उनके परिजनों को मामले की सूचना दी। सूचना पाकर उनके परिजन समाना में पहुंच गए। जहां दोनों के शवों का पोस्टमार्टम करने के बाद शवों को उनके परिजनों को सौंप दिया। दोनों के नजदीकियों ने बताया कि रोहताश के शव को अंतिम संस्कार के लिए डबवाली के उसके पैतृक गांव गंगा तथा अंकित के शव को उसके पैतृक गांव आदमपुर ले जाया गया है। जहां देर शाम को उनका संस्कार कर दिया गया। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें