फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DM का क्रेडिट कार्ड चोरी करके 53 हजार का फोन खरीदा, ऐसे पकड़ा गया

Mon, 01 Jan 2018 04:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
मोबाइल यूजर्स
विज्ञापन
दो शातिर युवकों ने एक फाइनेंस कंपनी के डिप्टी मैनेजर का क्रेडिट कार्ड चोरी करके उससे 53 हजार का सैमसंग फोन बुक करवा लिया। फोन पर मैसेज आने के बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। जब डिलीवरी ब्वॉय आरोपियों के घर डिलीवरी देने गया तो पुलिस ने छापेमारी कर दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक निजी फाइनेंस कंपनी के डिप्टी मैनेजर राजेश कुमार का क्रेडिट कार्ड चोरी हो गया। उनके कार्ड से मोहाली फेज-6 में रहने वाले संजीव कुमार और डड्डूमाजरा कालोनी निवासी करन कुमार ने सैमसंग कंपनी के दो फोन बुक करवाए। उनके फोन से 53 हजार रुपये खर्च होने का मैसेज आया।

डिप्टी मैनेजर ने इस मामले की शिकायत पुलिस को दी। जब डिलीवरी ब्वॉय इन दोनों आरोपियों के यहां डिलीवरी देने गया तो पुलिस ने छापेमारी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। इसके बाद जिला अदालत ने आरोपियों को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया।
विज्ञापन


इंडस्ट्रियल एरिया थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने आरोपियों के एड्रेस पर नजर रखी। इसके बाद आरोपियों को पुलिस ने डिलीवरी देने के समय गिरफ्तार किया है। आरोपियों को दो दिन के रिमांड पर लेकर यह पूछताछ की जाएगी कि वह कितने लोगों से इस तरह की ठगी कर चुके हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें