फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवाली पर बुझे दो घरों के चिराग, एक को जाना था पुलिस ट्रेनिंग पर

Mon, 31 Oct 2016 08:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मानसा(पंजाब)
विज्ञापन
पंजाब में सड़क हादसे में दो युवकों की मौत
विज्ञापन
आतिशबाजी और जगमगाते दीयों के त्यौहार दीवाली पर दो घरों के चिराग बुझ गए। सड़क हादसा दो युवकों की जिंदगी लील गया। घटना पंजाब के मानसा की है। गांव गामीवाला में दो दोस्ती लखवीर सिंह और लवप्रीत सिंह बाइक पर बोहा से गामीवाला आ रहे थे कि सामने से आ रहे बाइक सवार से टक्कर हो गई। टक्कर लगते ही वे दोनों सड़क पर गिर गए और पीछे से आ रहे ट्रैक्टर-टॉली ने उन्हें कुचल दिया। हादसा इतना भयावह था कि दोनों के चिथड़े उड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

लखवीर सिंह को जाना था पुलिस ट्रेनिंग पर

बाइक एक्सीडेंट में युवक की मौत - फोटो : amar ujala
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लिया। साथ ही ट्रैक्टर-टॉली चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। बाइक चालक के खिलाफ भी केस दर्ज हुआ।

हादसे की सूचना मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंचे। उनका रो-रो कर बुरा हाल था। परिजनों ने बताया कि दोनों की उम्र करीब 20 साल थी और लखवीर सिंह को ड्यूटी ज्चॉइन करनी थी। उसका पुलिस में सिलेक्शन हो गया था और उसे दीवाली के बाद ट्रेनिंग के लिए जाना था।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें