फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाबः नहाने उतरे सात दोस्तों में दो की डैम में डूबने से मौत, मचा कोहराम

Sat, 06 Jul 2019 01:17 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, होशियारपुर/ तलवाड़ा (पंजाब)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

थाना फतेहपुर के गांव मतियाल के पास पौंग डैम में नहाने उतरे दो युवकों की डूबने से मौत हो गई। मरने वाले ऊना जिला के गांव पिरथीपुर के रहने वाले थे और गुरुवार शाम अपने पांच अन्य साथियों के साथ घूमने आए थे। जानकारी के मुताबिक यह सभी युवक गनारी ऊना से पौंग डैम घूमने आए थे। सभी शाम को पौंग डैम में नहाने उतर गए। 

विज्ञापन


इस दौरान राहुल (17) पुत्र कुलविंदर गांव पीरथीपुर तहसील गनारी व थाना गगरेट जिला ऊना और दीपक (18) पुत्र विश्वामित्र गांव पिरथीपुर तहसील गनारी  व थाना गगरेट जिला ऊना पानी में डूब गए। काफी देर तक उनकी तलाश करने के बाद रात दो बजे इस संबंध में पुलिस को सूचना दी गई। 

इस पर डीएसपी ज्वाली ज्ञान चंद ठाकुर और थाना प्रभारी फतेहपुर एसआई सुरेश कुमार अन्य कर्मचारियों सहित मौके पर पहुंचे।  एनडीआरएफ की टीम को भी जसूर से बुलवा लिया गया। शुक्रवार सुबह करीब साढ़े दस बजे दोनों युवकों के शव बरामद हो गए । पुलिस ने नूरपुर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए। मृतक राहुल के पिता की पहले ही मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें