फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: यूट्यूब से लॉक तोड़ना सीख उड़ाते थे वाहन, दो काबू, 15 बुलेट बरामद

Wed, 30 Nov 2022 12:04 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

एसपी सिटी ने बताया कि सनंदर सिंह का पिछला कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है लेकिन अमृतपाल के खिलाफ फिरोजपुर में झगड़े व ट्रेसपासिंग के केस दर्ज हैं। गैंग का सरगना सुखप्रीत सिंह है। उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
चंडीगढ़ में चोरों से 15 बुलेट बरामद। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूट्यूब से बुलेट का लॉक तोड़ना सीखकर वाहन चुराने वाले गिरोह के दो गुर्गों को चंडीगढ़ के सेक्टर-36 थाना पुलिस ने दबोचा है। आरोपियों से पुलिस ने चोरी की 15 बुलेट बरामद की हैं। आरोपियों की पहचान तरनतारन के गांव सबराह निवासी सनंदर सिंह (19) और जिला फिरोजपुर (पंजाब) के गांव अमीर शाह वाला निवासी अमृतपाल सिंह के रूप में हुई है। इसी के साथ पुलिस ने बुलेट चोरी के छह मामलों को सुलझा लिया है। हालांकि गिरोह का सरगना सुखप्रीत अभी पुलिस की पकड़ से दूर है। उसकी तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन


पुलिस ने दोनों आरोपियों को जिला अदालत में पेश किया, जहां से उनको पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। एसपी सिटी श्रुति अरोड़ा ने बताया कि 23 नवंबर को गांव कजहेड़ी के 66 केवी स्टेशन मोड़ के नजदीक पुलिस ने नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान बुलेट नंबर पीबी-65एवी-9479 पर जा रहे एक युवक को रोका गया। 

पुलिस पूछताछ में उसने अपना नाम सनंदर सिंह बताया। पुलिस ने जब मोटरसाइकिल के दस्तावेज मांगे तो वह नहीं दिखा सका। जांच में पता चला कि बुलेट को वह सेक्टर-42 से चोरी कर लाया था। गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में उसने बताया कि वह अमृतपाल सिंह व सुखप्रीत सिंह के साथ मिलकर बुलेट चोरी करता है। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने अमृतपाल को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों से बरामद बुलेट से सेक्टर-39 थाने के तीन, सेक्टर-36 थाने के दो केस और सेक्टर-49 थाने का एक केस सुलझ गया है। शेष नौ बुलेट को पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 102 के तहत कब्जे में ले लिया है। रिमांड पर चल रहे सनंदर को बुधवार और अमृतपाल को शुक्रवार को दोबारा अदालत में पेश किया जाएगा।

चोरी की बुलेट खुद ले जाते थे तरनतारन
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि चोरी के बाद बुलेट लेकर वह लोग तरनतारन चले जाते थे और वहां पर उसे सस्ते दाम पर लोगों को बेचने का झांसा देते थे। 15 से 20 हजार रुपये की टोकन मनी लेकर शेष रुपये बाद में देने को कहते थे। इसके बाद ही दस्तावेज देने की बात कहते थे। टोकन मनी लेकर आरोपी फरार हो जाते थे। पुलिस के अनुसार, आरोपी नशे की लत और अपने शौक पूरे करने के लिए बुलेट चुराते थे। 

अमृतपाल के खिलाफ फिरोजपुर में दर्ज हैं केस 
एसपी सिटी ने बताया कि सनंदर सिंह का पिछला कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है लेकिन अमृतपाल के खिलाफ फिरोजपुर में झगड़े व ट्रेसपासिंग के केस दर्ज हैं। गैंग का सरगना सुखप्रीत सिंह है। उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। सुखप्रीत ने भी दर्जनों बुलेट चोरी करके बेची हैं। उसकी गिरफ्तारी के बाद भी कई बुलेट की बरामदगी हो सकती है। ज्ञात हो कि इससे पहले भी सेक्टर-36 थाना पुलिस ने ही बुलेट चोरों को पकड़ा था। हाल ही में बुलेट चोरी वारदात शहर में काफी तेजी से बढ़ी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें