फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंधक बना दुष्कर्म का आरोप, गुरु ज्ञान नाथ आश्रम बाल्मीकि तीर्थ के मुख्य महंत समेत दो गिरफ्तार

Tue, 19 May 2020 10:04 AM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, अमृतसर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
गुरु ज्ञान नाथ आश्रम बाल्मीकि तीर्थ के मुख्य महंत गिरधारी नाथ और उसके एक साथी वरिंदर नाथ पर दुष्कर्म करने के आरोप लगे हैं। दोनों को दो महिलाओं को बंधक बनाकर उनसे दुष्कर्म करने के मामले में केस दर्ज करके गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को आश्रम से महिलाओं को बरामद भी कर लिया।
विज्ञापन


महंत गिरधारी नाथ के दो साथी नछत्तर सिंह और सूरज नाथ मौके से फरार होने में सफल हो गए। डीएसपी (अटारी) गुरप्रताप सिंह ने बताया कि एससी आयोग चंडीगढ़ के सदस्य तरसेम सिंह स्यालका ने थाना लोपोके में एक लिखित शिकायत दी थी।

इसमें कहा गया था कि सीमावर्ती थाना लोपोके में ऐतिहासिक राम तीर्थ परिसर में स्थित गुरु ज्ञान नाथ आश्रम बाल्मीकि तीर्थ के मुख्य महंत गिरधारी नाथ और उसके चेलों ने मंदिर में दो महिलाओं को बंधक बनाकर रखा हुआ है। दोनों महिलाओं के साथ दुष्कर्म किया जा रहा है।
विज्ञापन


पुलिस ने आश्रम में छापे मार कर दोनों महिलाओं को बरामद कर लिया है। जो दो आरोपी फरार हुए हैं, उनकी गिरफ्तार के लिए छापे मारे जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार इन महिलाओं ने एक पत्र लिखकर इस मामले की जानकारी एससी कमीशन के सदस्य तरसेम सिंह को दी थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें