फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lockdown 4.0: मुंह पर गमछा लगाकर बैंक जाना ग्राम प्रधान को पड़ा भारी, गार्ड ने तानी बंदूक

Mon, 18 May 2020 09:58 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में तैनात गार्ड पर प्रधान और रिटायर्ड सैन्य कर्मी से बदसलूकी का आरोप है। आरोप है कि गार्ड ने मास्क की जगह गमछा लगाकर आने पर बंदूक तान दी और जान से मारने की धमकी दी। लोगों ने बीचबचाव कर ग्राम प्रधान व रिटायर्ड सैन्य कर्मी को हटाया, तब जाकर मामला शांत हुआ। प्रधान ने पुलिस से गार्ड की शिकायत की है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, गगहा क्षेत्र के हर्रैया निवासी रिटायर्ड सैन्य कर्मी बृजलाल यादव सोमवार की शाम करीब साढ़े तीन बजे बैंक में कुछ प्रपत्र जमा करने गए। उन्होंने मास्क की जगह चेहरे पर गमछा लगा रखा था। गार्ड ने उनसे मास्क लगाने को कहा।

वह बाहर मास्क खरीद कर फिर बैंक पहुंचे तो गार्ड ने प्रवेश देने से मना कर दिया। बैंक के बाहर कौड़ीराम क्षेत्र के हरैया के ग्राम प्रधान मारकंडेय सिंह कृषि संबंधित यंत्र की खरीदारी कर रहे थे। रिटायर्ड सैन्य कर्मी ने उनको अपनी समस्या बताई। प्रधान उनको साथ लेकर बैंक के अंदर जाने लगे।
विज्ञापन


आरोप है कि इसी बीच गार्ड ने उन्हें धक्का दे दिया और अपशब्द बोलने लगा। प्रधान व रिटायर्ड सैन्य कर्मी बाहर खड़े हो गए। गार्ड फिर अपशब्द बोलने लगा। प्रधान ने विरोध किया तो गार्ड ने जान से मारने की धमकी देते हुए उनपर बंदूक तान दी।

प्रधान मारकंडेय सिंह ने बताया कि उन्होंने गार्ड की पुलिस से शिकायत की है। उधर, शाखा प्रबंधक एसबीआई कौड़ीराम जेडी मुखर्जी का कहना है कि मामले की जांच कराकर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें