फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग बच्ची का रेप कराना चाहती थी बुआ, वारदात को अंजाम देने पहुंच गया था शख्स, ऐसे आया गिरफ्त में

Tue, 07 Aug 2018 10:13 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
शहर के नजदीकी गांव में देर रात घर में घुसकर 13 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश का मामला सामने आया है। मामले के अनुसार बच्ची की मुंह बोली बुआ पैसे कमाने के लिए उसका रेप करवाना चाहती थी। पुलिस ने इस मामले में आरोपी बुआ और एक शख्स के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में बच्ची की मां ने बताया कि उसकी दो बेटियां हैं। बड़ी की उम्र 13 साल व छोटी की सात साल है। उनके निवास स्थान के पास ही उसके पति के मामा की लड़की भी काफी समय से रह रही है। जब वह दोनों पति-पत्नी काम के लिए बाहर जाते हैं तो बुआ अक्सर उनके घर पर आती है। हम यही सोचते थे कि बुआ अपनी भतीजियों के पास मिलने के लिए आती है। 
Trending Videos
विज्ञापन

सब्जी और आटे में मिलाया नशीला पदार्थ

सांकेतिक तस्वीर - फोटो : SELF
शनिवार को भी दोनों बाहर काम पर गए हुए थे। इस दौरान बुआ उनके घर पर आई और घर पर रखी सब्जी व आटे में नशीला पदार्थ मिला दिया। रात को उन्होंने खाना बनाकर रख दिया, लेकिन उसका पति बाहर से बनी हुई सब्जी ले आया। महिला व उसकी 13 साल की बेटी ने घर पर बनी हुई सब्जी खाई, जबकि छोटी बेटी व उसके पिता ने बाहर से लाई हुई सब्जी खाई। 

इसके बाद पूरा परिवार सोने चला गया। रात के करीब एक बजे गांव का ही शख्स दीवार से कूदकर उनके घर आ गया। इसके बाद आरोपी ने उसकी 13 साल की बच्ची को दबोच लिया व उसके साथ गलत काम करने की कोशिश करने लगा। इसी दौरान उसकी छोटी बच्ची की नींद खुल गई तो उसने शोर मचा दिया। शोर सुनकर बच्ची के पिता की भी नींद खुल गई और उन्होंने आरोपी को पकड़ लिया। 

पूछताछ में पकड़े गए युवक ने बताया कि उसको ऐसा करने के लिए बुआ ने बोला था। बुआ ने कहा था कि उसने पूरे परिवार को नशे की गोलियां खिला दी है। परिवार में किसी को भी होश नहीं आएगा। वह रात को घर में घुसकर बच्ची से रेप कर सकता है। इस काम के लिए बुआ ने उससे पैसे भी लिए थे।

इसके बाद आरोपी मौका पाकर उनके घर से भाग गया। इस मामले में पुलिस जांच कर्मी मेवा रानी ने बताया कि बच्ची के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। पुलिस को जानकारी मिली है कि आरोपी महिला के खिलाफ फतेहाबाद में भी ऐसा ही एक मामला दर्ज है। आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रहे है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें