आठ साल के बच्चे को पीटने, जान से मारने की धमकी देने और कुकर्म का प्रयास करने के आरोपी युवक को सेक्टर-2 पुलिस चौकी टीम ने गिरफ्तार कर लिया।
सेक्टर-5 थाने में बच्चे की शिकायत पर उसके साथ वाली झुग्गी में रहने वाले युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। बच्चे ने अपनी मां के साथ थाने में बयान दिया था कि प्रेम उसे जामुन खिलाने का झांसा देकर सेक्टर-5 के पार्क में ले गया और वहीं उसके साथ कुकर्म का प्रयास किया।
विरोध करने पर पीठ पर तार से पिटाई की। किसी तरह वह बचकर वहां से भाग गया। केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने प्रेम को बनूड़ के गांव कल्लूमाजरा से गिरफ्तार कर लिया।
वह पंचकूला से भाग गया था। पुलिस ने उसे शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से न्यायिक हिरासत में अंबाला जेल भेज दिया गया।