फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्केट प्रधान समेत 3 के किडनैप का प्रयास

Mon, 28 Apr 2014 09:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-41 की कृष्णा मार्केट के प्रधान समेत तीन दुकानदारों को गन दिखाकर भागने वाले इंडेवर कार सवार दो युवक को पुलिस ने सेक्टर 31/32 के चौक पर दबोच लिया।
विज्ञापन


पकड़े गए युवक वरिंद्र और राज कुमार मोदी फाइनेंस कंपनी में काम करते हैं। लोन न देने को लेकर उनके बीच बहस हुई थी। सेक्टर-39 थाना पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

सेक्टर -41 की कृष्णा मार्केट के प्रधान सुनील कुमार, मनोज पाठक और निखिल ने पुलिस को शिकायत दी कि उनका मोदी फाइनेंस कंपनी के साथ रुपयों का लेन देन है।

रविवार को कंपनी के कर्मचारी वरिंद्र, राजकुमार समेत आधा दर्जन लोग मार्केट में आए और उनके साथ बहस के करने लगे। बाद में फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों ने उन्हें गन दिखाई और जबरदस्ती गाड़ी में बैठाने लगे।
विज्ञापन


उन्होंने शोर मचाया और दुकानदार उन्हें छुड़वाने के लिए भागे तो फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी भाग गए। दुकानदारों ने इंडेवर गाड़ी चालक की शिकायत पुलिस कंट्रोल रूम को दी।
विज्ञापन


पुलिस ने कार चालक को सेक्टर 31/32 केचौक पर पकड़कर सेक्टर-39 थाना पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें